विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पैनासोनिक एलुगा मार्क 2 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, 13 एमपी कैमरा 3जीबी रैम और 3000 एमएएच बैटरी से है लैस

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Updated: Wed, 23 Nov 2016 11:30 AM (IST)

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी पैनासोनिक ने अपने एलुगा सीरीज का नया हैंडसेट Eluga Mark 2 भारत में लॉन्च कर दिया है

News Article Hero Image

नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी पैनासोनिक ने अपने एलुगा सीरीज का नया हैंडसेट Eluga Mark 2 भारत में लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत 10,499 रुपये है। इस फोन को एक्सकलूसिवली ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से खरीद जा सकता है। यह फोन गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। यह फोन 4g सपोर्ट करता है। तो चलिए आपको इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स बता देते हैं।

Eluga Mark 2 के फीचर्स:

फोन में 5.5 इंच का एचडी आईपीएस ऑन सेल डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन 1.3 गीगाहर्टज ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6753 प्रोसेसर और 3जीबी रैम से लैस है। यह एक ड्यूल सिम स्मार्टफोन है, जो एंड्राइड 6.0 मार्शमैलौ पर काम करता है। इसमें 32जीबी की इंटरनल मेमोरी दी गयी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। साथ ही 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। इसमें 3000 एमएएच की बैटरी दी गयी है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी के अलावा 3जी, जीपीआरएस/एज, ब्लूटूथ वी4, वाइ-फाइ (802.11 b/g/n), यूएसबी ओटीजी, जीपीएस, इंफ्रारेड और 3.5एमएम ऑडियो जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

इसके साथ ही कंपनी ने फ्लिपकार्ट पर पैनासोनिक फोन फेस्ट का भी आयोजन किया है, जिसमें एलुगा नोट, एलुगा टर्बो और पी66 पर एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। यही नहीं, अगर ग्राहक SBI के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो उन्हें 10 फीसदी का डिस्काउंट दिया जाएगा।