विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पैनासोनिक ने भारत में लॉन्च किया एलुगा प्रिम स्मार्टफोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

By MMI TeamEdited By:
Updated: Fri, 09 Dec 2016 07:00 PM (IST)

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Panasonic ने अपना नया हैंडसेट Eluga Prim भारत में लॉन्च कर दिया है

News Article Hero Image

नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Panasonic ने अपना नया हैंडसेट Eluga Prim भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन की कीमत 19,290 रुपये है। खबरों की मानें तो इस फोन में बेहतर हार्डवेयर लगाया गया है। यह फोन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। यह फोन शैंपेन गोल्ड और गनमेटल सिल्वर कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

Panasonic Eluga Prim के फीचर्स:

इस फोन में 5 इंच का आईपीएस ऑन-सेल एचडी डिस्पले दिया गया है, जिसपर ड्रैगनटेल ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है। यह फोन 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर प्रोसेसर और 3जीबी रैम से लैस है। इसमें 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो पर काम करता है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 एमपी का रियर और 5 एमपी का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। बैटरी की बात की जाए तो इसमें 2500 एमएएच की नॉन-रीमूवेबल बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाइ-फाइ, जीपीएस, ब्लूटूथ, एफएम, 3जी और 4जी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह एक डुअल सिम हैंडसेट है। यही नहीं, इसके होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इसके साथ ही इसमें कंपास मैगनोमीटर, प्रोक्सी, एक्सेलेरोमीटर और एमबियंट लाइट जैसे सेंसर्स दिए गए हैं।