यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
महज 6990 रुपये में लांच हुआ पैनासोनिक का 4जी पी77 स्मार्टफोन, जानें क्या है खास
पैनोसोनिक कंपनी ने अपनी नया 4जी बजट हैंडसेट लांच कर दिय है। पैनासोनिक पी77 की कीमत 6,990 रुपये है

पैनोसोनिक कंपनी ने अपनी नया 4जी बजट हैंडसेट लांच कर दिया है। पैनासोनिक पी77 की कीमत 6,990 रुपये है। इसे देशभर के रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध करवा दिया गया है। ग्रे और व्हाइट कलर में उपलब्ध ये फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है। तो चलिए आपको इस फोन के फीचर्स के बारे में बता देते हैं।
पैनासोनिक पी77 के फीचर्स:
इस फोन में 5 इंच की एचडी (720 x 1280 पिक्सल) डिस्प्ले दी गई है। ये फोन 1 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर प्रोसेसर और 1 जीबी रैम से लैस है। इसमें 8 जीबी की इंटरनल मेमोरी दी गई है जिसे 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। ये फोन एंड्रायड 5.1 लॉलीपॉप पर काम करता है। इसके साथ ही 2000 एमएएच की लीथियम पॉलीमर बैटरी भी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बेहतर कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3जी, वाइ-फाइ 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, ए-जीपीएस और माइक्रो यूएसबी 2.0 जैसे फीचर मौजूद है। इसके अलावा इस फोन में लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और एक्सेलेरोमीटर है।
यह भी पढ़े,
लेनोवो जेड2 प्लस 6 जीबी रैम के साथ भारत में लांच, जानें कीमत व अन्य स्पेसिफिकेशन्स
लेईको ले प्रो 3 स्मार्टफोन में है 4070 एमएएच बैटरी, स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर, जानें कीमत

