Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    16 एमपी फ्रंट कैमरा के साथ फिलिप्स ने पेश किया नया स्मार्टफोन, जानें कीमत

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Mon, 30 Oct 2017 05:29 PM (IST)

    स्मार्टफोन बाजार में फिलिप्स का एक नया फोन पेश किया गया है। वहीं, जल्द ही नोकिया का एक और हैंडसेट लॉन्च किया जा सकता है ...और पढ़ें

    16 एमपी फ्रंट कैमरा के साथ फिलिप्स ने पेश किया नया स्मार्टफोन, जानें कीमत
    16 एमपी फ्रंट कैमरा के साथ फिलिप्स ने पेश किया नया स्मार्टफोन, जानें कीमत

    नई दिल्ली (जेएनएन)। इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट निर्माता कंपनी फिलिप्स ने एक नया फोन लॉन्च किया है। फिलिप्स X596 को चीन में लॉन्च किया गया है। इसके अलावा फिनलैंड की कंपनी नोकिया का अगला हैंडसेट अंतूतू बेंचमार्क वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। खबरों की मानें तो नोकिया 2 को 31 अक्टूबर को भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

    फिलिप्स X596 की कीमत:

    स्टोरेज के आधार पर इसे दो वैरिएंट में पेश किया गया है। पहला वैरिएंट 32 जीबी मैमोरी के साथ आता है जिसकी कीमत 1299 चीनी युआन यानी करीब 12,703 रुपये है। वहीं, दूसरा वैरिएंट 64 जीबी स्टोरेज से लैस है। इसकी कीमत 1499 चीनी युआन यानी 14,661 रुपये है। इसकी बिक्री 5 नवंबर से शुरू होगी।

    फिलिप्स X596 के फीचर्स:

    इसमें 5.5 इंच का फुल HD डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन ऑक्टो-कोर प्रोसेसर और 4 जीबी रैम से लैस है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा दिया गया है। साथ ही इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    नोकिया 2:

    इस फोन को AnTuTu वेबसाइट पर Nokia TA-1035 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इसके मुताबिक, फोन में 5 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह फोन स्पीड 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वालकॉम क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 212 चिपसेट और 1 जीबी रैम से लैस हो सकता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 304 जीपीयू दिया गया है। इसमें 8 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई होगी। साथ ही यह एंड्रॉयड 7.1.1 नॉगट पर काम करेगा। इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट और 8 मेगापिक्सल के रियर कैमरा दिया जा सकता है। इस फोन को 31 अक्टूबर को गुरुग्राम में आयोजित होने वाले एक एक प्रेस इवेंट के दौरान लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें:

    एयरटेल ने लॉन्च किया अपना तीसरा सस्ता 4जी स्मार्टफोन, इस फोन से है मुकाबला

    सोनी ने लॉन्च किए दो नए स्मार्टफोन्स, शाओमी और मोटो से मुकाबला

    5000 एमएएच बैटरी के साथ स्वाइप ने लॉन्च किया नया टैबलेट, जानें कीमत और फीचर्स