यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Reliance Jio ने एक साथ उतारे तीन 4G स्मार्टफोन
Reliance Jio ने एक साथ तीन स्मार्टफोन Lyf Earth 1, Water 1 और Water 2 को लांच किया है।

Reliance Jio की ऑनलाइन स्टोर पर तीन स्मार्टफोन Lyf Earth 1, Water 1 और Water 2 लिस्ट किए गए हैं। कंपनी ने इन स्मार्टफोंस की उपलब्धता के बारे में कुछ नहीं बताया है।
Water 1 और Water 2 स्मार्टफोन के फीचर्स में काफी समानताएं हैं। Water 1 में 5 इंच की स्क्रीन, 1.5 GHz ऑक्टाकोर क्वालकॉम स्नैपड्रेगन प्रोसेसर, 2GB RAM, 16GB इंटरनल मेमोरी, 13MP रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। Lyf Water 1 स्मार्टफोन में 2600mah की बैटरी लगी है। यह एंड्रायड वर्जन 5.1.1 लॉलीपॉप पर काम करेगा। वहीं Water 2 स्मार्टफोन के फीचर भी Water 1 की तरह ही है केवल इसमें बतौर ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रायड वर्जन 5.0.2 लॉलीपॉप है और 2400mah की बैटरी लगायी गयी है।
Lyf Earth 1 स्मार्टफोन के फीचर इस तरह है इसमें 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615 चिपसेट, 13MP रियर कैमरा, 5MP फ्रंट कैमरा, 32GB इनबिल्ट स्टोरेज, 3500mah की बैटरी दी गई है इस स्मार्टफोन का वजन 162.5 ग्राम है।
Lyf Earth 1- 23,990 रुपये, Lyf Water 1- 14,999 रुपये और Lyf Water 2- 14, 690 रुपये में आया है।

