विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो लॉन्च, 4 जीबी रैम और 16 एमपी फ्रंट कैमरा है खासियत

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Updated: Wed, 08 Mar 2017 11:06 AM (IST)

सैमसंग ने गैलेक्सी सी5 प्रो लॉन्च कर दिया है

सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो लॉन्च, 4 जीबी रैम और 16 एमपी फ्रंट कैमरा है खासियत
सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो लॉन्च, 4 जीबी रैम और 16 एमपी फ्रंट कैमरा है खासियत

नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग ने अपना नया हैंडसेट गैलेक्सी सी5 प्रो लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 2499 चीनी युआन यानि करीब 25,000 रुपये है। यह फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है। यह फोन चीन में सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। यह लेक ब्लू, मैपल लीफ और पाउडर रोज कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा। इस फोन को चीन से बाहर कब लॉन्च किया जाएगा, इसकी फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।

सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो के फीचर्स:

इसमें 5.2 इंच (1080 x 1920 पिक्सल) का सुपर एमोलेड डिस्पले दिया गया है। यह फोन 2.2 गीगाहर्ट्ज क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम से लैस है। इसमें 64 जीबी की इंटरनल मेमोरी दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रायड 7.0 नॉगट पर काम करता है। यह एक डुअल-सिम सपोर्ट स्मार्टफोन है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 2600 एमएएच की बैटरी दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें अपर्चर एफ/1.9 और डुअल-टोन डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। दोनों ही कैमरों से फुल एचडी रिकॉर्डिंग की जा सकती है। गैलेक्सी सी5 प्रो के होम बटन में एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास, एनएफसी, एफएम रेडियो, यूएसबी 2.0 जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और कंपास भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़े,

महज 3999 रुपये में इस कंपनी ने लॉन्च किया 3000 एमएएच बैटरी वाला यह स्मार्टफोन

सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) और गैलेक्सी ए7 (2017) भारत में लॉन्च, 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है खासियत

आ गया जियो का मात्र 999 रुपये का 4जी फीचर फोन, लेने से पहले जान लें ये खास बातें