विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सैमसंग ने लॉन्च किया Galaxy Xcover 4 स्मार्टफोन, डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस फीचर के साथ मिली आर्मी स्तर की रेटिंग

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Updated: Fri, 03 Mar 2017 01:00 PM (IST)

मसंग ने अपना नया हैंडसेट Galaxy XCover 4 लॉन्च कर दिया है।इस डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत इसका रग्ड होना है

सैमसंग ने लॉन्च किया Galaxy Xcover 4 स्मार्टफोन, डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस फीचर के साथ मिली आर्मी स्तर की रेटिंग
सैमसंग ने लॉन्च किया Galaxy Xcover 4 स्मार्टफोन, डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस फीचर के साथ मिली आर्मी स्तर की रेटिंग

नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग ने अपना नया हैंडसेट Galaxy XCover 4 ऑफिशियल तौर पर लॉन्च कर दिया है। इसे जर्मनी में कपनी की साइट पर लिस्ट कर दिया गया है। सैमसंग Galaxy XCover 4 अप्रैल से यूरोप में उपलब्ध कराया जाएगा। इस डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत इसका रग्ड होना है। इस स्मार्टफोन को डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस के लिए आईपी-68 रेटिंग दी गई है। यह फोन ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इसकी कीमत 259 यूरो यानि करीब 18,200 रुपये होगी।

Samsung Galaxy XCover 4 की खासियत:

यह फोन मिलिट्री ग्रेड रेटिंग के साथ आता है। यह रेटिंग इसकी मजबूती को दर्शाती है। आपको बता दें कि यह फोन ज्यादा और कम तापमान, गिरने पर, वाइब्रेशन, आद्रर्ता और हर तरह के वातावरण में ठीक से काम कर सकता है। यह डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस स्मार्टफोन है, जो पानी में एक मीटर की गहराई में 30 मिनट तक ठीक रह सकता है। असाधारण परिस्थितियों में फोन को इस्तेमाल करने के लिए यह ग्लोव प्रिंट्स को सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy XCover 4 के फीचर्स:

इसमें 4.99 इंच का टीएफटी डिस्पले दिया गया है। यह फोन 64-बिट 1.4 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर एक्सीनॉस 7570 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम से लैस है। इसमें 16 जीबी की इंटरनल मेमोरी दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रायड 7.0 नॉगट पर काम करता है। इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। साथ ही 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। वहीं, इसमें 2800 एमएएच की बैटरी भी दी गई है।

यह भी पढ़े,

Panasonic ने लॉन्च किए Eluga Pulse और Eluga Pulse बजट स्मार्टफोन, जानें क्या है खासियत

Samsung ने लॉन्च किया Galaxy Tab S3, Galaxy Book और Galaxy VR, जानें खासियतें

Xiaomi Mi 5c बजट स्मार्टफोन लॉन्च, आएगा कंपनी के पहले इन हाउस surge S1 SoC प्रोसेसर के साथ