यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
6 जीबी रैम का ये फ्लैगशिप स्मार्टफोन 9 जून से होगा भारत में उपलब्ध
सैमसंग ने अपने गैलेक्सी एस8 प्लस स्मार्टफोन का 6 जीबी रैम वेरिएंट लॉन्च किया है। कंपनी ने कहा है कि इससे फोन की परफॉर्मेंस पहले से बेहतर होगी ...और पढ़ें

नई दिल्ली (जेएनएन)। दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस8 प्लस का 6 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। इस फोन की कीमत 74,990 रुपये है। 6 जीबी रैम के जरिए फोन पहले वेरिएंट से ज्यादा तेज काम करेगा। साथ ही फोन की परफॉर्मेंस भी बेहतर होगी। इस वेरिएंट को भारत में 9 जून तक उपलब्ध करा दिया जाएगा। साथ ही 2 जून से इस फोन की प्री-बुकिंग भी शुरु कर दी जाएगी। ग्राहक इस फोन का प्री-ऑर्डर ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और सैमसंग शॉप से कर सकते हैं। प्री-बुकिंग करने वाले यूजर्स को वायरलैस चार्जर फ्री दिया जाएगा। खबरों की मानें तो भारत में इस वेरिएंट की सेल ज्यादा हो सकती है। आपको बता दें कि इस फो नके 4 जीबी रैम वर्जन की कीमत 65,000 रुपये है।
सैमसंग इंडिया के अधिकारी असीम वारसी ने कहा, “गैलेक्सी एस8 प्लस का नया वेरिएंट यूजर्स को ज्यादा फोन के ज्यादा इस्तेमाल की स्वतंत्रता देगी। यह डिवाइस खासतौर से उन यूजर्स के लिए हैं जो नई संभावनाएं तलाशने की ख्वाहिश रखते हैं।“
सैमसंग एस8 प्लस के फीचर्स:
इसमें 6.2 इंच का QHD+ (1440x2960 पिक्सेल) सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन एक्सनोस प्रोसेसर और क्वालकॉम के 835 चिपसेट और 4 जीबी रैम से लैस है। इसमें 64 जीबी स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256 GB तक का बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रायड 7.0 नॉगट पर काम करता है। साथ ही इसमें 3500 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसमें 12 एमपी का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए ऑटोफोकस के साथ 8 एमपी का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
यह भी पढ़ें:
स्मार्टफोन का प्रोसेसर किस तरह करता है काम और आपके लिए कौन-सा है बेहतर, जानें
एयरसेल ने पेश किया एक धमाकेदार ऑफर, मिल रहा 70 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग
गूगल ने ICC चैंपियन ट्रॉफी के जश्न में बनाया डूडल, यूजर्स खेल पाएंगे क्रिकेट भी