विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सैमसंग ने मार्केट में उतारा गैलेक्सी ए8 2016 स्मार्टफोन, 16 एमपी कैमरा और 320 जीबी मैमोरी से है लैस

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Updated: Fri, 30 Sep 2016 06:45 PM (IST)

सैमसंग ने अपना नया स्मार्टफोन गैलेक्सी ए8 (2016) लांच कर दिया है जिसकी कीमत 649,000 दक्षिण कोरियाई वॉन यानि करीब 39,000 रुपये है

News Article Hero Image

सैमसंग ने अपना नया स्मार्टफोन गैलेक्सी ए8 (2016) लांच कर दिया है जिसकी कीमत 649,000 दक्षिण कोरियाई वॉन यानि करीब 39,000 रुपये है। इस फोन में ऑलवेज ऑन डिस्पले दी गई है। ये फोन पर्ल व्हाइट, मिडनाइट ब्लैक, शैंपेन गोल्ड, मिंट कलर में उपलब्ध है। दक्षिण कोरिया में इस फोन को ग्राहक 1 अक्टूबर से प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। इस फोन को दूसरे देशों मे कब लांच किया जाएगा इसकी फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

सैमसंग गैलेक्सी ए8 (2016) के फीचर्स:

इस फोन में 5.7 इंच फुल एचडी (1080x1920पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। ये फोन 1.5 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7420 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम से लैस है। इसमें 32/64 जीबी की इंटरनल मेमोरी दी गई है जिसे 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। ये फोन एंड्रायड 6.0.1 मार्शमैलो पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 16 एमपी का रियर कैमरा दिया गया है। इसका रियर कैमरा एलईडी फ्लैश और अपर्चर एफ/1.9 से लैस है। इसके साथ ही इस फोन में अपर्चर एफ/1.9 के साथ 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। ये फोन फिंगरप्रिंट सेंसर से भी लैस है।

इस फोन में 3300 एमएएच की बैटरी दी गई है। बेहतर कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी एलटीई, वाइ-फाइ 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई डायरेक्ट, हॉटस्पॉट, एनएफसी, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास, एफएम रेडियो और माइक्रो यूएसबी 2.0 जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़े,

कूलपैड नोट 5 लांच, 4जीबी रैम, 13 एमपी कैमरा और 4010 एमएएच बैटरी है खासियत, जानें कीमत

4जीबी रैम से लैस जियोनी ने लांच किया एस6 प्रो स्मार्टफोन, जानें कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन्स

एचटीसी ने लांच किया डिजायर 10 लाइफस्टाइल स्मार्टफोन, 3 जीबी रैम और 13 एमपी कैमरा से है लैस