विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो लांच, 6जीबी रैम और 4000एमएएच की बैटरी है लैस, जानें कीमत

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Updated: Mon, 24 Oct 2016 12:30 PM (IST)

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग ने अपना पहला 6जीबी रैम से लैस स्मार्टफोन लांच कर दिया है। इस फोन का नाम Samsung C9 Pro है

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग ने अपना पहला 6जीबी रैम से लैस स्मार्टफोन लांच कर दिया है। इस फोन का नाम Samsung C9 Pro है। फिलहाल इसे चीनी मार्केट में ही पेश किया गया है लेकिन जल्द ही Samsung C9 Pro भारतीय मार्केट में भी लांच किया जाएगा। इसकी दमदार रैम ही इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है। चीन में इस फोन की कीमत 3199 चीनी युआन यानि करीब 31,700 रुपये है। ये फोन व्हाइट, गोल्ड और पिंक कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

Samsung C9 Pro के फीचर्स:

इस फोन में 6 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080x1920 है। ये फोन 1.44 गीगाहर्ट्ज ऑक्टाकोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम से लैस है। आपको बता दें कि इसमें क्वालकॉम की नई चिप लगाई गई है। इसमें 64जीबी की इंटरनल मेमोरी दी गई है जिसे 256जीबी तक के माइक्रोएसडी के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ ही इस फोन में 4000 एमएएच की दमदार बैटरी भी दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें एलइडी फ्लैश से लैस 16 मेगापिक्सल रियर और 16 मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा दिया गया है। ये फोन एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो पर काम करता है। इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। बेहतर कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल सिम (जीएसएम और जीएसएम), वाइ-फाइ, जीपीएस, ब्लूटूथ, 4जी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही इसमें प्रोक्सीमिटी, एंबियट लाइट, एक्सेलोमीटर और जीपरोस्कोप जैसे सेंसर्स भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़े,

जिओ सिम के साथ Lyf F1 स्मार्टफोन लांच, मुफ्त मिलेगा 3,000 रुपये का ब्लूटूथ स्पीकर, बहुत कुछ है खास

Xolo Era 2 4जी स्मार्टफोन 4499 रुपये की कीमत पर लांच, प्री-रजिस्ट्रेशन शुरु

ओप्पो आर9एस और आर9एस प्लस स्मार्टफोन लांच, 6जीबी रैम 4000एमएएच बैटरी और 16 एमपी कैमरा है खासियत