विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सैमसंग का धमाका, तीन नए टैब

By Edited By:
Updated: Wed, 02 Apr 2014 04:45 PM (IST)

सैमसंग ने गैलेक्सी टैब 4 सीरीज में तीन विभिन्न साइज वाले टेबलेट लांच किया। ये तीनों टैबलेट एंड्रायड 4.4 किटकैट पर चलता है और वर्ष 2014 में बाजार में आ भी जाएगा।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सैमसंग ने गैलेक्सी टैब 4 सीरीज में तीन विभिन्न साइज वाले टेबलेट लांच किया। ये तीनों टैबलेट एंड्रायड 4.4 किटकैट पर चलता है और वर्ष 2014 में बाजार में आ भी जाएगा।

10.1, 8.0 और 7.0 स्क्रीन साइज वाले गैलेक्सी टैब 4 में 1280 गुणा 800 पिक्सल का डिसप्ले रिज्योलूशन है। साथ ही इसमें 1.2 जीएचजेड क्वाडकोर प्रोसेसर व 1.5 जीबी रैम भी। इसमें कनेक्टीविटी के लिए 2जी, 3जी, 4जी, वाई-फाई माइक्रो यूएसबी 2.0 और ब्लूटूथ 4.0 है। इसमें 3 एमपी का रियर कैमरा और 1.3 एमपी का फ्रंट कैमरा है।

गैलेक्सी टैब 4 7.0 में 8 व 16 जीबी का इंटर्नल स्टोरेज है। माइक्रो एसडी कार्ड के सहारे इसकी मेमोरी 32 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है।

गैलेक्सी टैब 4 10.1 और 8.0 में 16 जीबी इंटर्नल स्टोरेज व यह माइक्रो एसडी कार्ड के सहारे 64 जीबी तक मेमोरी बढ़ा सकता है।

पढ़ें: सैमसंग गैलेक्सी एस 5

पढ़ें: सैमसंग गैलेक्सी नोट 3 नियो