विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सैमसंग ने की गैलेक्सी ए3, गैलेक्सी ए5 और गैलेक्सी ए7 (2017) स्मार्टफोन की घोषणा, ये हैं खासियतें

By MMI TeamEdited By:
Updated: Tue, 03 Jan 2017 11:29 AM (IST)

ताइवान की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग ने अपने तीन स्मार्टफोन्स की घोषणा की है, जो CES 2017 में लॉन्च किए जाएंगे

News Article Hero Image

नई दिल्ली। ताइवान की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग ने अपने तीन स्मार्टफोन्स की घोषणा की है, जो CES 2017 में लॉन्च किए जाएंगे। इन स्मार्टफोन्स का नाम सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2017), सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) और सैमसंग गैलेक्सी ए3 (2017) है। कंपनी ने दावा किया है कि पिछले ए सीरीज 2016 स्मार्टफोन की तुलना में इनमें बेहतर डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस दी गई है। आपको बता दें कि सबसे पहले ये फोन्स रुस में उपलब्ध कारए जाएंगे। अभी इनकी कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।

इन तीनों फोन्स में कुछ खासियतें एक जैसी हैं। गैलेक्सी ए सीरीज के इन तीनों ही स्मार्टफोन में पहली बार वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस के लिए आईपी68 सर्टिफिकेट दिया गया है। गैलेक्सी ए3 (2017), ए5 (2017) और ए7 (2017) स्मार्टफोन 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। साथ ही इनमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा ये फोन ऑलवेज-ऑन-डिस्प्ले फीचर के साथ आते हैं। तीनों स्मार्टफोन ब्लैक स्काई, ब्लू मिस्ट, गोल्ड सैंड, पीच क्लाउड कलर वेरिएंट में मिलेंगे।

गैलेक्सी ए7 (2017) के फीचर्स:

फोन में 5.7 इंच का फुल एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन 1.9 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 3 जीबी रैम से लैस है। इसमें 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता हैं। फोटोग्राफी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट और रियर कैमरा दिया गया है। यह फोन एंड्रायड 6.0.16 मार्शमैलो पर काम करता है। साथ ही 3600 एमएएच की बैटरी भी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाइ-फाइ 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, यूएसबी टाइप-सी और एनएफसी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) के फीचर्स:

फोन में 5.2 इंच का फुल एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन 1.9 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 3 जीबी रैम से लैस है। इसमें 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन भी एंड्रायड 6.0.16 मार्शमैलो पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट और रियर कैमरा है। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए वाइ-फाइ 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, यूएसबी टाइप-सी और एनएफसी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

सैमसंग गैलेक्सी ए3 (2017) के फीचर्स:

फोन में 4.7 इंच एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। फोन में 1.6 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन एंड्रायड 6.0.16 मार्शमैलो पर काम करता है। फोन में 2350 एमएएच की बैटरी दी गई है।