विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

232 जीबी और 23 एमपी कैमरे के साथ सोनी एक्स सीरीज का प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, लांच ऑफर का उठाएं लाभ

By MMI TeamEdited By:
Updated: Tue, 24 May 2016 06:26 PM (IST)

सोनी ने अपनी एक्स सीरीज के बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन एक्सपीरिया एक्स और एक्सए के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं

News Article Hero Image

सोनी ने अपनी एक्स सीरीज के बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन एक्सपीरिया एक्स और एक्सए के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। तो अब आप सोनी के इन दो बेहतरीन स्मार्टफोन्स को बुक करा सकते हैं| इसे बुक करने पर कंपनी आपको कुछ विशेष ऑफर भी दे रही है| 20 मई से इसकी प्री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस फोन को खरीदने के लिए आप सोनी मोबाइल की वेबसाइट पर जाकर एक्सपीरिया एक्स और एक्सए के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। और इसी के साथ लांच ऑफर का लाभ भी उठा सकते हैं|

पढ़ें, 5एमपी फ्रंट कैमरा के साथ आया अल्काटेल का ये 4जी स्मार्टफोन, कीमत 6,999 रुपये

फोन की स्पेसिफिकेशन्स पर नजर डालें तो सोनी एक्सपीरिया एक्स में (1080x1920 पिक्सल) पांच इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है।फोन में 23 मेगापिक्सल का रियर और 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस हैंडसेट में तीन जीबी रैम है। इसके साथ ही 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 200 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0 पर चलने वाला यह फोन 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। यह फोन सिंगल व डुअल सिम दोनों ही वैरिएंट में उपलब्ध होगा।
सोनी एक्सपीरिया एक्सए में (720x1280 पिक्सल) पांच इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है। फोन में मीडियाटेक एमटी6755 प्रोसेसर है। फोन की रैम 2 जीबी की है और इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है। सोनी एक्सपीरिया एक्स और एक्स परफॉर्मेंस की तरह ही इस स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज को भी माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 200 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसमें 2300 एमएएच की बैटरी दी गई है।