विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनी ने लांच किया एक्‍सपीरिया इ4जी स्‍मार्टफोन

By Monika minalEdited By:
Updated: Sat, 18 Apr 2015 03:36 PM (IST)

सोनी ने भारत में अपना नया एक्‍सपीरिया इ4जी डुअल स्‍मार्टफोन लांच किया। यह हैंडसेट सोनी के भारतीय वेबसाइट पर लिस्‍ट किया गया है। 13,290 रुपये में आने वाले इस डिवाइस के लिए कोई निश्चित तारीख के बारे में अभी जानकारी नहीं दी गयी है

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सोनी ने भारत में अपना नया एक्सपीरिया इ4जी डुअल स्मार्टफोन लांच किया। यह हैंडसेट सोनी के भारतीय वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। 13,290 रुपये में आने वाले इस डिवाइस के लिए कोई निश्चित तारीख के बारे में अभी जानकारी नहीं दी गयी है, पर उम्मीद की जा रही है कि मार्केट में यह जल्द ही आ जाएगा।

कंपनी ने इस हैंडसेट के बारे में ज्यादा जानकारियां उपलब्ध नहीं करायी है अभी।

पिछले माह कंपनी द्वारा लांच किए गए हैंडसेट सोनी एक्सपीरिया इ4 डुअल सिम स्मार्टफोन का ही 4जी एनेबल्ड वर्जन है आने वाला एक्सपीरिया इ4जी स्मार्टफोन।

4.7 इंच क्यूएचडी डिस्प्ले के साथ आने वाला यह फोन एंड्रायड 4.4.4 किटकैट पर चलता है।

इसमें 1 जीबी रैम के साथ 1.5जीएचजेड क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6732 प्रोसेसर डाला गया है। इसमें 8जीबी स्टोरेज है जो माइक्रोएसडी कार्ड के सहारे 32 जीबी तक बढ़ सकता है।

एक्सपीरिया इ4जी डुअल में एलइडी फ्लैश के साथ 5एमपी का रियर कैमरा और 2एमपी का फ्रंट फेसिंग कैमरा है। रियर कैमरे में ऑटो-सीन रिकग्निशन, एचडीआर, इमेज स्टैबलाइजर, जियो टैगिंग है।

हैंडसेट में 2300 एमएएच की बैटरी है, जो 13 घंटे का टॉक टाइम देता है।

कनेक्टीविटी के लिए इसमें वाइ-फाइ, ब्लूटूथ, ए-जीपीएस, 3जी, माइक्रो-यूएसबी और एलटीई है।

पढ़ें: एंड्रायड लॉलीपॉप के साथ 21 अप्रैल को आ रहा ‘माइक्रोमैक्स कैनवस स्पार्क’