विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्पाइस का नया स्मार्टफोन 'फायर वन एमआइ- एफ एक्स 1'

By Edited By:
Updated: Sat, 23 Aug 2014 12:35 PM (IST)

स्पाइस रिटेल लिमिटेड ने फायरफॉक्स ऑपरेटिंग सिस्टम (ओएस) से लैस स्मार्टफोन, 'फायर वन एमआइ- एफ एक्स 1' लांच किया है। इसकी कीमत 2,2

News Article Hero Image

नई दिल्ली। स्पाइस रिटेल लिमिटेड ने फायरफॉक्स ऑपरेटिंग सिस्टम (ओएस) से लैस स्मार्टफोन, 'फायर वन एमआइ- एफ एक्स 1' लांच किया है। इसकी कीमत 2,299 रुपये है।

यह फायरफॉक्स ऑपरेटिंग सिस्टम स्मार्टफोन ऐसा पहला डिवाइस है जो पूरी तरह वेब टेक्नॉलॉजी के साथ आया है। 2 जी व डुअल सिम के साथ आने वाले इस फोन में 1जीएचजेड प्रोसेसर, 2.5 जी कनेक्टीविटी, 8.89 सेंटीमीटर एचवीजीए कैपसिटीव टच स्क्रीन के साथ 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा व 1.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह डिवाइस कई अन्य भारतीय भाषाओं जैसे हिंदी, तमिल और बांग्ला को भी सपोर्ट करता है। इस डिवाइस में इंस्टैंट मैसेजिंग एप्स व फेसबुक, ट्विटर और कनेक्ट 2 आदि प्रीलोडेड हैं।

इसकी कीमत मात्र 2,299 रुपये हैं।

पढ़ें: जल्द ही आएगा गूगल का नॉलेज बैंक

पढ़ें: ड्रोन से घर-घर पहुंचेगा पार्सल