विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वोटिंग एप रखेगा चुनावी खबरों से अपडेट

By Edited By:
Updated: Sat, 05 Apr 2014 04:44 PM (IST)

अभी देश में हर तरफ लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हैं। ऐसे में हर कोई खुद को चुनावी क्षेत्र की हलचल से अपडेट रखना चाहता है। इसके लिए एक कंपनी ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

तिरुअनंतपुरम। अभी देश में हर तरफ लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हैं। ऐसे में हर कोई खुद को चुनावी क्षेत्र की हलचल से अपडेट रखना चाहता है। इसके लिए एक कंपनी ने नया एप बनाया है और इसका नाम दिया है वोटबॉक्स इसके लिए बस आपको अपने स्मार्टफोन में वोटबॉक्स नाम का नया एप डाउनलोड करना होगा। यह अपनी तरह का पहला अनोखा एप है जो देश में पहली बार डेवलप किया गया है।

चुनाव आयोग द्वारा प्रत्येक संसदीय क्षेत्र के परिणामों की घोषणा के साथ ही यह एप यूजर्स के स्मार्टफोन को भी अपडेट रखेगा।

एप बनाने वाली कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ कन्नन पाराकुन्नील ने कहा कि सोशल मीडिया पर फोकस करते हुए इस एप को फेसबुक व ट्विटर के साथ भी एकीकृत किया गया है।

पढ़ें: स्नैपड्रेगन की नई स्मार्ट एप

पढ़ें: पासवर्ड बॉक्स से नहीं भूलेंगे पासवर्ड