यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जेन एडमायर मेटल बजट स्मार्टफोन लॉन्च, एक साथ दो व्हाट्सएप अकाउंट कर पाएंगे इस्तेमाल
इस फोन की खासियत यह है कि इसमें दो व्हाट्सएप इस्तेमाल किए जा सकते हैं। साथ ही यह फोन 22 भारतीय भाषाओं को भी सपोर्ट करेगा

नई दिल्ली (जेएनएन)। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जेन मोबाइल ने एक नया 4जी सीरिज का बजट हैंडसेट लॉन्च किया है। इस फोन का नाम जेन एडमायर मेटल है। इसकी कीमत 5,749 रुपये है। इस फोन की खासियत यह है कि इसमें दो व्हाट्सएप इस्तेमाल किए जा सकते हैं। साथ ही यह फोन 22 भारतीय भाषाओं को भी सपोर्ट करेगा। इस फोन को शैंपेन और मैटेलिक ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा।
जेन एडमायर मेटल के फीचर्स:
इसमें 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ 5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है, जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 720x1280 है। यह फोन 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर प्रोसेसर और 1 जीबी रैम से लैस है। इसमें 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है। यह फोन एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो पर काम करता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 2500 एमएएच की बैटरी दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा दिया गया है। साथ ही फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

