Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जोपो Color X 5.5 स्मार्टफोन 3 जीबी रैम के साथ भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Tue, 11 Apr 2017 06:30 PM (IST)

    जोपो कलर एक्स 5.5 स्मार्टफोन को 11,999 रुपये में लॉन्च किया गया है ...और पढ़ें

    जोपो Color X 5.5 स्मार्टफोन 3 जीबी रैम के साथ भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
    जोपो Color X 5.5 स्मार्टफोन 3 जीबी रैम के साथ भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

    नई दिल्ली (जेएनएन)। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जोपो ने कलर सीरीज का नया हैंडसेट कलर एक्स 5.5 लॉन्च कर दिया। इस फोन की कीमत 11,999 रुपये है। यह फोन 20 अप्रैल से सभी बड़े ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। यह फोन चारकोल ब्लैक, रोयाल गोल्ड, ऑर्किड गोल्ड और स्पेस ग्रे कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकेगा। इस फोन के साथ कंपनी 365 दिनों के लिए रीप्लेसमेंट वारंटी भी दे रही है। फोन में वन बटन एक्सेस फीचर दिया गया है, जिससे होम बटन से ही सारे फीचर को कंट्रोल किया जा सकता है। यही नहीं, फोन में 25 भारतीय भाषाओं के सपोर्ट वाला कीबोर्ड दिया गया है।

    जोपो कलर एक्स 5.5 के फीचर्स:

    फोन में 5.5 इंच एचडी आईपीएस 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1280 x 720 पिक्सल है। स्क्रीन की डेनसिटी 267 पीपीआई है। यह फोन 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम से लैस है। ग्राफिक्स के लिए माली-टी720 जीपीयू दिया गया है। फोन में 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे 64 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह फोन 5.5 एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो पर काम करता है, जिसपर ऊपर कलरयूआई 8.0 की स्कीन दी गई है।

    फोटोग्राफी के लिए इसमें अपर्चर एफ/2.2 और एलईडी फ्लैश से लैस 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। साथ ही एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन के होम बटन में एक फिंगरप्रिंट सेंसर इंटीग्रेट है। कंपनी ने दावा किया है कि यह सेंसर फोन को 0.3 सेकेंड में अनलॉक कर सकता है। यह फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है। फोन को पावर देने के लिए 2500 एमएएच की बैटरी है। यह बैटरी 360 मिनट तक का टॉक टाइम और 300 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम दे सकती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई के अलावा वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस और माइक्रो यूएसबी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें,

    Lephone W7 स्मार्टफोन 4G VoLTE स्मार्टफोन महज 4,599 रुपये में लॉन्च, जाने इसके फीचर्स

    Ziox QUIQ Flash 4G स्मार्टफोन मात्र 4444 रुपये में हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स

    कूलपैड Cool 1 ड्यूल का 3 जीबी रैम वेरिएंट 10,999 रुपये में एक्सक्लूसिव तौर पर अमेजन पर उपलब्ध
     

    खबरें और भी