विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

16 एमपी कैमरा और 238जीबी की मेमोरी के साथ जेडटीई ने लांच किया नूबिया जेड11 मिनी स्मार्टफोन

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Updated: Thu, 20 Oct 2016 04:00 PM (IST)

ZTE कंपनी ने अपना नया हैंडसेट Nubia Z11 मिनी भारत में लांच कर दिया है। ये फोन VoLTE, फुल-एचडी डिस्पले, फिंगरप्रिंट सेंसर और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है

News Article Hero Image

नई दिल्ली। ZTE कंपनी ने अपना नया हैंडसेट Nubia Z11 मिनी भारत में लांच कर दिया है। ये फोन VoLTE, फुल-एचडी डिस्पले, फिंगरप्रिंट सेंसर और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है। इसकी कीमत 12,999 रुपये है। इस फोन को अमेजन इंडिया के जरिए 21 अक्टूबर से खरीदा जा सकता है। Nubia Z11 ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इस फोन को अप्रैल में चीन में लांच किया गया था। वहां इसकी कीमत 1499 चीनी युआन यानि करीब 15000 रुपये थी।

ZTE Nubia Z11 mini के फीचर्स:

इस फोन में 5 इंच फुल एचडी आईपीएस डिस्पले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 1080x1920 पिक्सल है। ये फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 617 (एमएसएम8952) प्रोसेसर और 3जीबी रैम से लैस है। इसमें 32 जीबी की इंटरनल मेमोरी दी गई है जिसे 200 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 405 जीपीयू दिया गया है। इस फोन में हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट दिया गया है जिसके चलते फोन में एक सिम और एक एसडी कार्ड लगाया जा सकता है या फिर दोनों सिम लगाई जा सकती हैं।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 16 एमपी का रियर और 8 एमपी का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसका रियर कैमरा एफ/2.0 अपर्चर, 6पी लेंस, ऑटोफोक्स और एलईडी फ्लैश से लैस है। ये फोन एंड्रायड 5.1 लॉलीपॉप ओएस पर काम करता है। इसमें 2800 एमएएच की बैटरी भी दी गई है। बेहतर कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी VoLTE, ब्लूटूथ, वाइ-फाइ, माइक्रो-यूएसबी वी2.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और ग्लोनस कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स से लैस है।

यह भी पढ़े,

सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 (2016) आज भारत में हो सकता है लांच, 13 एमपी कैमरा से है लैस

पैनासोनिक ने लांच किया एलुगा टैप स्मार्टफोन, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन्स

बिना बिजली और चार्जर के ऐसे चार्ज होगा आपका स्मार्टफोन, कीमत केवल 700 रुपये