विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

6 इंच की डिस्पले और फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है जेडटीई जेडमैक्स प्रो

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Updated: Tue, 19 Jul 2016 03:24 PM (IST)

स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ZTE ने एक और स्मार्टफोन लांच कर दिया है। ZMax Pro की कीमत 99 डॉलर यानि करीब 6600 रुपये है

News Article Hero Image

स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ZTE ने एक और स्मार्टफोन लांच कर दिया है। ZMax Pro की कीमत 99 डॉलर यानि करीब 6600 रुपये है। इसके साथ ही कंपनी ने यूजर्स के लिए एक प्रमोशनल ऑफर भी पेश किया है जिसके तहत अगर यूजर्स इस फोन के लिए प्री-रजिस्टर करते हैं तो उन्हें फोन के साथ एक लैडर केस मुफ्त मिलेगा। ये ऑफर 31 जुलाई तक ही वैलिड है।

पढ़े, दो स्क्रीन के साथ लांच हुआ एलजी का ब्रैंड न्यू एक्स स्क्रीन स्मार्टफोन

ZMax Pro के फीचर्स:

6 इंच की फुल एचडी डिस्पले के साथ इस फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। ये फोन 1.5 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 617 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम से लैस है। फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के लैस 13 एमपी का रियर कैमरा दिया गया है साथ ही 5 एमपी का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। टाइप-सी पोर्ट और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ इस फोन में 3400 एमएएच की बैटरी दी गई है। ZMax Pro में 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है। एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो पर काम करने वाले ZMax Pro में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए GPRS/ EDGE, GPS/ A-GPS, 3जी, 4जी, ब्लूटूथ और वाइ-फाइ जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

पढ़े, फिंगरप्रिंट सेंसर और बढ़िया स्पेसिफिकेशन्स के साथ जेडटीई ने लांच किया नया बजट स्मार्टफोन

ZTE Small Fresh 4:

इससे पहले ZTE ने small fresh 4 स्मार्टफोन लांच किया था जिसकी कीमत करीब 11000 रुपये थी। ये फोन 1.5 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 2 जीबी रैम से लैस है। इस फोन में 5.2 इंच की फुल एचडी 2.5 डी कर्व्ड ग्लास डिस्पले दी गई हैं। इस फोन में 16 जीबी की इंटरनल मेमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 एमपी रियर और 5 एमपी फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 2450 एमएएच की बैटरी भी दी गई है।

ZTE के सीईओ लीसीन चैंग ने बताया कि पूरी दुनिया में करीब 30 मिलियन यूजर्स ZTE की डिवाइस यूज कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि पिछले साल ZTE के 15 मिलियन हैंडसेट बेचे गए हैं।