यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एलजी ने लॉन्च की अपनी पहली हाइ रेजोल्यूशन टैबलेट जी पैड 8.3
टैबलेट, फैबलेट की बढ़ती लोकप्रियता के बीच एलजी कंपनी ने अपनी पहली हाइ रेजोल्यूशन टैबलेट लॉन्च कर दी है और ऐसा कहा जा सकता है कि जी पैड 8.3 नामक इस टैब ...और पढ़ें

टैबलेट, फैबलेट की बढ़ती लोकप्रियता के बीच एलजी कंपनी ने अपनी पहली हाइ रेजोल्यूशन टैबलेट लॉन्च कर दी है और ऐसा कहा जा सकता है कि जी पैड 8.3 नामक इस टैबलेट की सहायता से एलजी कंपनी मोबाइल मार्केट में अपनी खोई हुई पहचान वापस पा सकती है।
सैमसंग और एपल के बाद एलजी दुनिया की तीसरी बड़ी मोबाइल निर्माता कंपनी है। एलजी ने अपने इस नए टैबलेट को सिर्फ वाइ-फाइ वर्जन में लॉन्च करने का निर्णय किया है, जिसकी कीमत करीब 510 डॉलर रखी गई है।
आइए, हम आपको बताते हैं कि एलजी के इस नए टैबलेट के फीचर्स और विशेषताएं क्या हैं :
प्रोसेसर :1.7 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रगन 600 प्रोसेसर
डिस्प्ले : 8.3 इंच
मेमोरी : 16 जीबी
रैम : 2जीबी
कैमरा : रियर 5 मेगापिक्सल, फ्रंट : 1.3 मेगापिक्सल
बैटरी : 4,600 एमएएच
ऑपरेटिंग सिस्टम : एंड्रॉयड जेलीबीन 4.2.2
वजन : 338 ग्राम
यह टैबलेट अगले सप्ताह से दक्षिण कोरिया में बिकने के लिए तैयार हो जाएगा और कंपनी की ओर से यह कहा जा रहा है कि इस साल के अंत तक जीपैड 8.3 30 देशों में लॉन्च कर दिया जाएगा। अब भारत में यह किस महीने में आता है यह बात अभी तक स्पष्ट नहीं है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

