विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नोकिया ने लांच किया अब तक का सबसे सस्ता कैमरा फोन

By Edited By:
Updated: Tue, 17 Sep 2013 05:44 PM (IST)

सस्ते और अच्छे फोन की श्रेणी में नोकिया का हमेशा दबदबा रहा है। हाल के वषरें में कैमरा फोन की बढ़ती मांग को देखते हुए कम कीमत में एक अच्छा कैमरा फोन देने की पहल करते हुए कंपनी ने सोमवार को 'नोकिया 10

News Article Hero Image

सस्ते और अच्छे फोन की श्रेणी में नोकिया का हमेशा दबदबा रहा है। हाल के वर्षो में कैमरा फोन की बढ़ती मांग को देखते हुए कम कीमत में एक अच्छा कैमरा फोन देने की पहल करते हुए कंपनी ने सोमवार को 'नोकिया 108' और 'नोकिया 108 ड्यूअल सिम' कैमरा फोन लांच किया है।

फोन के फीचर्स से अलग इस फोन की कीमत इसकी सबसे बड़ी खूबी है। उल्लेखनीय है कि यह कम बजट में कैमरा फोन की चाहत रखने वाले उपभोक्ताओं को ध्यान रखते हुए लाया गया है और टैक्स के बिना इसकी कीमत लगभग 1,817 (29 डॉलर) रखी गई है।

फोन की कीमत के अलावे इसके फीचर्स भी काफी आकर्षक हैं। नोकिया ड्यूअल सिम में दो जीएसएम सिम लगाने की सुविधा दी गई है। मतलब आप अपनी पसंद का कोई भी दो नेटवर्क फोन में उपयोग कर सकते हैं। दोनों फोन में ड्यूअल सिम और सिंगल सिम की खूबी के अलावे बाकी फीचर्स समान रखे गए हैं। दोनों फोन का डाइमेंशन 110.4X47X13.5एमएम और भार 70.2 ग्राम है। 4 जीबी के रैम के साथ फोन में 32 जीबी तक एक्पैंडेबल मेमोरी भी है। 'नोकिया 108' और 'नोकिया 108 ड्यूअल सिम' दोनों ही फोन वीजीए रीयर कैमरा को सपोर्ट करता है। हालांकि कैमरे में फ्लैश की सुविधा नहीं है। यह फोन नोकिया सीरीज के 30+ सॉफ्टवेयर की श्रृंखला में लाई गई है।

इसके अलावे फोन में 950एमएएच है जो 14 घंटे चलने के साथ 600 घंटे का स्टैंडबाई देती है। नोकिया 108 सिंगल सिम का स्टैंडबाई टाइम 31 दिन है जबकि नोकिया 108 ड्यूअल सिम का स्टैंडबाई टाइम 25 दिन है। दोनों ही फोन काले, स्यान, लाल, सफेद और पीले रंगों में उपलब्ध होंगे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर