विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वॉयस कॉलिंग के साथ मात्र 13,999 रुपये में क्वाड कोर जोलो टैब

By Edited By:
Published: Sat, 07 Sep 2013 11:15 AM (IST)

स्मार्टफोन के बाजार के बाद अब जोलो टैब के साथ पीसी के बाजार में जोलो ने अपनी एंट्री दर्ज करा ली है। इसमें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। स्मार्टफोन के बाजार के बाद अब जोलो टैब के साथ पीसी के बाजार में जोलो ने अपनी एंट्री दर्ज करा ली है। इसमें 8 इंच, क्वाड-कोर टैब के साथ 3जी कनेक्टिविटी उपलब्ध है। इसकी कीमत मात्र 13,499 रुपये ही है।

इस टैब में 8 इंच का आइपीएस स्क्रीन है जो 1024 गुणा 768 का रिज्योलूशन देता है। साथ ही जूम के लिए इसमें मल्टी टच और पिंच सपोर्ट है। इसमें एड्रीनो 203 जीपीयू है जो 720 पिक्सल का प्रति सेकेंड 30 फ्रेम देता है। यह एंड्रायड जेली बीन 4.1.2 और 1.2 जीएचजेड स्नैपड्रेगन क्वाडकोर प्रोसेसर के साथ आता है। साथ ही यह 3जी विडियो और व्यॉस कॉलिंग की सुविधा भी देता है। तेज चलने के लिए इसमें 1 जीबी का रैम भी डाला गया है। 4 जीबी के इंटर्नल मेमोरी के साथ यह मोबाइल यूजर्स को 2.5 जीबी उपयोग के लिए देता है वहीं एक्सटर्नल मेमोरी को माइक्रो एसडी कार्ड के सहारे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

जोलो टैब में 2 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है जो 3जी विडियो कॉल में उपयोग किया जा सकता है। वाई-फाई और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को भी यह पूरी तरह सपोर्ट करता है। इसकी 4000 एमएएच बैट्री ग्राहकों को बिना किसी अवरोध के लगातार सेवा देती है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।