विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आसुस ने 4 दिन में बेचे 40,000 यूनिट जेनफोन स्मार्टफोन

By Edited By:
Published: Thu, 17 Jul 2014 03:20 PM (IST)

आसुस ने अपनी जेनफोन सीरीज को लांच करते ही भारतीय बाजार में कमाल दिखाया है। कंपनी से मिली सूचना के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आसुस ने अपनी जेनफोन सीरीज को लांच करते ही भारतीय बाजार में कमाल दिखाया है। कंपनी से मिली सूचना के अनुसार पिछले हफ्ते ही आए जेनफोन 4, 5 व 6 ने सिर्फ 4 दिनों में 40,000 यूनिट की बिक्री वसूली है। इसका मतलब है कि जेनफोन सीरीज के स्मार्टफोन बाजार में काफी तेजी से बिक रहे हैं।

जेनफोन सीरीज को सफल बनाने के लिए आप कंपनी ने ऑनलाइन रिटेल स्टोर फ्लिपकार्ट की मदद लेकर इसे मार्केट में उतारा था। फ्लिपकार्ट के अलावा कंपनी के खुद के स्टोर पर भी यह तीनों डिवाइस बिक्त्री के लिए मौजूद हैं। फिलहाल कंपनी द्वारा यह नहीं बताया गया कि सीरीज के किस स्मार्टफोन की कितनी बिक्त्री हुई है।

सीरीज की इस सफलता को देखकर कंपनी भी काफी खुश है। आसुस का कहना है कि फ्लिपकार्ट व और भी रिटेल स्टोर की मदद लेना काफी मुनाफे का सौदा रहा। साथ ही कंपनी का कहना है कि उन्हें इस बात की खुशी है कि भारतीय ग्राहकों को आसुस की नई सीरीज काफी पसंद आई है और उन्हें उम्मीद है कि आने वाले भविष्य में वे और भी सफलता प्राप्त करेंगे।

पिछले हफ्ते आसुस द्वारा तीन स्मार्टफोन लांच किए गए थे जिसमें से जेनफोन 4 के दो मॉडल- 4 इंच (कीमत 5,999 रुपये) व 4.5 (कीमत 6,999 रुपये) इंच के डिस्प्ले साइज के साथ लांच हुए। इसके अलावा जेनफोन 5 का मॉडल तो एक ही आया लेकिन इसकी इंटरनल मेमोरी 8 जीबी (कीमत 9,999 रुपये) व 16 जीबी (कीमत 12,999 रुपये) के रुपांतर में आई है।

कंपनी द्वारा लांच किया गया आखिरी डिवाइस है जेनफोन 6 जिसमें 16 जीबी स्टोरेज है और यह आपको मार्केट में 16,999 रुपये की कीमत पर मिलेगा। इन सभी स्मार्टफोन में से जेनफोन 5 को विशेषज्ञ भारतीय बाजार में उपलब्ध बेहतरीन बजट डिवाइस में से एक मान रहे हैं।

पढ़ें: आसुस ने पेश की फोनपैड व मेमो पैड की नई सीरीज

पढ़ें: जेनफोन 5 बन सकता है बेस्ट बजट स्मार्टफोन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।