विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एंड्रॉयड व विंडोज फोन को टक्कर देगा डेल का वेन्यू 8 प्रो टेबलेट

By Edited By:
Published: Tue, 15 Apr 2014 01:11 PM (IST)

एंड्रॉयड व विंडोज फोन को टक्कर देने के लिए डेल ने इस साल मार्केट में कई नए टेबलेट्स निकाले हैं। इसका नया टेबलेट डेल वेन्यू

News Article Hero Image

एंड्रॉयड व विंडोज फोन को टक्कर देने के लिए डेल ने इस साल मार्केट में कई नए टेबलेट्स निकाले हैं। इसका नया टेबलेट डेल वेन्यू 8 प्रो विंडोज के साथ 8 इंच की स्क्रीन में आया है। वेन्यू 8 प्रो को डेल ने 1.8 गीगा हर्ट्ज के प्रोसेसर से सपोर्ट किया है। इंटेल चिप व 2 जीबी रैम के इस टेबलेट को हाई क्वालिटी डिसप्ले व यूजर फ्रेंडली तकनीक दी गई है जिसके जरिए आप प्रभावशाली पिक्चर क्वालिटी का भी लुत्फ उठा सकते हैं। यह टेबलेट विंडोज के जरिए आधुनिक स्क्रीन टच फीचर देता है और इसके शीर्ष में आप आसानी से मेन्यू ऑप्शंस ढूंढ सकते हैं। माइक्रोसॉफ्ट एकाउंट से खुलने वाला यह टेबलेट किसी भी अन्य विंडोज फोन की सुविधा देता है।

थ्रीडी मार्क आइस स्टार्म एक्सट्रीम के अंतर्गत इस डिवाइस को 8795 का स्कोर मिला है। 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ-साथ यह टेबलेट एक्सटरनल ड्राइव को भी सपोर्ट करता है। डेलकंपनी ने इस टेबलेट को बनाते हुए डिज़ाइन पर काफी फोकस किया है। टेबलेट को मैट फिनिश के जरिए एक क्लासिक लुक दी गई है। अगर टेबलेट में कैमरा क्वालिटी की बात की जाए तो इसमें 5 मेगा पिक्सल बैक व 1.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है जो कि किसी भी अन्य टेबलेट के मुकाबले में कुछ खास नहीं है। टेबलेट में इंटरनेट का इस्तेमाल करने के लिए एक्सटरनल थ्री जी डोंगल की सुविधा दी गई है जो कि इस डिवाइस के लिए काफी आवश्यक फैक्टर है।

हाई प्रॉसेसर व हाई डेफिनेशन वाले फोन अकसर बैट्री बैकअप में मात खा जाते हैं लेकिन डेल ने इस टेबलेट को पॉवर हार्स बैट्री की तकनीक से बांधा है जिससे यह आपको 9 घंटे से भी अधिक बैट्री बैकअप देता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।