Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ये हैं साल 2017 के टॉप 5 टैबलेट्स, जानें कीमत और फीचर्स

    By Ankit DubeyEdited By:
    Updated: Wed, 30 Aug 2017 02:30 PM (IST)

    जानें साल 2017 के टॉप 5 टैबलेट्स के बारे में जिन्हें आप खरीद सकते हैं ...और पढ़ें

    ये हैं साल 2017 के टॉप 5 टैबलेट्स, जानें कीमत और फीचर्स
    ये हैं साल 2017 के टॉप 5 टैबलेट्स, जानें कीमत और फीचर्स

    नई दिल्ली (जेएनएन)। भारतीय बाजार में कई टैबलेट्स मौजूद हैं लेकिन कीमत और फीचर्स के हिसाब से कौनसा बेहतर साबित होता है, इस बात पर लोग काफी व्याकुल रहते हैं। बाजार में सैमसंग गैलेक्सी टैब S3, एप्पल iPad Pro 10.5 और नया iPad साल 2017 के बेस्ट टैबलेट्स की सूची में आ गए हैं। एप्पल कॉस्ट्ली होने के चलते इस सूची में सबसे टॉप पह है, क्योंकि इनमें बेहतर टैबलेट सॉफ्टवेयर दिए गए हैं। वहीं सैमसंग गैलेक्सी टैब S3 को भी काफी प्रतिक्रियाएं मिली हैं। इसमें कई सारे फीचर्स शामिल किए गए हैं। आज हम आपको अपनी खबर में ऐसे ही साल 2017 के टॉप 5 टैबलेट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप खरीद सकते हैं।

    1. नया iPad (2017)

    अगर बजट ज्यादा है और आप एक बेहतर टैबलेट की तलाश में है तो आप एप्पल का नया iPad (2017) खरीद सकते हैं। इसे 9.7 इंच डिसप्ले, A9 पावर और iPad एयर 2 से कम कीमत पर उतारा गया है। इसकी कीमत 40,699 रुपये है।

    वजन: 469g
    डायमेंशन: 240 x 169.5 x 7.5mm
    OS: iOS 10
    स्क्रीन साइज: 9.7-इंच
    रेजोल्यूशन: 1536 x 2048 पिक्सल्स
    CPU: A9
    RAM: 2GB
    स्टोरेज: 32GB/128GB
    बैटरी: लगभग 8,800mAh
    कैमरा: रियर 8MP, फ्रंट 1.2MP

    2. iPad Pro 10.5

    अगर मल्टीपर्पज वर्क या फिर एक अच्छे अपग्रेड टैबलेट की तलाश है तो iPad प्रो 10.5 इंच आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। इसकी कीमत 68,900 रुपये है। एप्पल पेंसिल और स्मार्ट कीबोर्ड कम्पेटिब्लिटी फीचर्स इसे सबसे खास बनाता है। इसके साथ ही इसमें TBC बैटरी लगाई गई है।

    वजन: 469g
    डायमेंशन: 250.6 x 174.1 x 6.1mm
    OS: iOS 10
    स्क्रीन साइज: 10.5-इंच
    रेजोल्यूशन: 1668 x 2224 पिक्सल्स
    CPU: A10X
    RAM: 4GB
    स्टोरेज: 32GB/256GB/512GB
    कैमरा: रियर 12MP, फ्रंट 7MP

    3. सैमसंग गैलेक्सी टैब S3

    फुल फीचर्ड एंड्रायड टैबलेट की तलाश है तो सैमसंग गैलेक्सी टैब S3 आपके लिए बेहतर टैबलेट साबित हो सकता है। इसमें अल्टीमेट कॉन्ट्रेस्ट रेश्यो के लिए HDR स्क्रीन, चार स्पीकर्स और बड़ा S पेन दिया गया है। इसकी कीमत 47,990 रुपये है।

    खबरें और भी

    वजन: 429g
    डायमेंशन: 237.3 x 169 x 6mm
    OS: एंड्रायड नॉगट
    स्क्रीन साइज: 9.7-इंच
    रेजोल्यूशन: 2048 x 1536 पिक्सल्स
    CPU: स्नैपड्रैगन 820
    RAM: 4GB
    स्टोरेज: 32GB
    बैटरी: 6,000mAh
    कैमरा: रियर 13MP, फ्रंट 5MP

    4. गूगल पिक्सल सी

    सबसे बेहतर एंड्रायड टैबलेट्स की सूची में गूगल पिक्सल सी का नाम सबसे पहले आता है। इसका प्रीमियम डिजाइन और शानदार डिसप्ले लोगों को काफी लुभाती है। इसे गूगल पिक्सल या गूगल पिक्सल XL स्मार्टफोन के साथ पेयर भी कर सकते हैं।

    वजन: 517g
    डायमेंशन: 242 x 179 x 7mm
    OS: एंड्रायड नॉगट
    स्क्रीन साइज: 10.2-इंच
    रेजोल्यूशन: 2560 x 1800 पिक्सल्स
    CPU: टेग्रा X1
    RAM: 3GB
    स्टोरेज: 32GB/64GB
    बैटरी: 10 घंटे तक बैकअप
    कैमरा: रियर 8MP, फ्रंट 2MP

    5. माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस प्रो 4

    अगर बाजार में कोई टैबलेट ऐसा है जो आपके लैपटॉप या घर के PC को रिप्लेस कर सकता है तो वह माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस प्रो 4 है। यह फुल ब्लॉन वर्जन विंडो 10 पर चलता है।

    वजन: 766g/786g
    डायमेंशन: 292.10 x 201.42 x 8.45mm
    OS: विंडो 10 प्रो
    स्क्रीन साइज: 12.3-इंच
    रेजोल्यूशन: 2,736 x 1,824 पिक्सल्स
    RAM: 4GB/8GB/16GB
    स्टोरेज: 128GB
    बैटरी: 9 घंटे तक बैकअप
    कैमरा: रियर 8MP, फ्रंट 5MP