Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lenovo P2 रिव्यू: जानें 5100 एमएएच बैटरी वाले इस फोन की खूबियां और खामियां

    By MMI TeamEdited By:
    Updated: Thu, 12 Jan 2017 11:00 AM (IST)

    पिछले कुछ सालों में लेनेवो भारतीय स्मार्टफोन सेग्नेंट में एक मजबूत प्रतियोगी की तरह सामने आया है। जाहिर है कि स्मार्टफोन्स की सबसे बड़ी खामी बैटरी बैक ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। पिछले कुछ सालों में लेनेवो भारतीय स्मार्टफोन सेग्नेंट में एक मजबूत प्रतियोगी की तरह सामने आया है। जाहिर है कि स्मार्टफोन्स की सबसे बड़ी खामी बैटरी बैकअप होता है, लेकिन इस परेशानी को भी लेनोवो ने अपने नए स्मार्टफोन लेनोवो पी2 के जरिए खत्म कर दिया गया ह। इसी के चलते हम आपको इस फोन की खूबियां और खामियों के बारे में बताने जा रहे हैं। ताकि आप फैसला कर पाएं की क्या यह फोन आपके लिए एक बेहतर विकल्प है या नहीं।

    लेनोवो पी2 के फीचर्स:

    इसमें 5.5 इंच फुल एचडी एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन 2 गीगाहर्ट्ज क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 एमएसएम8953 प्रोसेसर से लैस है। इसकी इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन शैंपेन गोल्ड व ग्रेफाइट कलर वेरिएंट में मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी एलटीई, वाइ-फाइ 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.1 और एफएम रेडियो जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    फोन की खासियत:

    इस फोन में 5100 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। आपको बता दें कि 15 मिनट की चार्जिंग में यूजर 10 घंटे तक फोन को इस्तेमाल (नॉर्मल यूज) कर सकता है। का कंपनी ने दावा किया है कि ये बैटरी 3 दिन की बैटरी लाइफ दे सकती है। साथ ही 18 घंटे का लगातार वीडियो भी बनाया जा सकता है। वहीं, इसे पावरबैंक के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही फोन में हैवी गेम्स खेलने में कोई परेशानी नहीं होती। ग्राफिक्स परफॉर्मेंस भी अच्छी है। स्मार्ट मोड फीचर वाला कैमरा अच्छी तस्वीरें लेने में सक्षम है। कम रोशनी में भी अच्छी तस्वीरें आती हैं। यही नहीं, इसकी शटर स्पीड भी तेज है।

    क्या करता है निराश?

    फोन स्लिम है, लेकिन वजन में ज्यादा है। मिडरेंज के मुताबिक, फोन का कैमरा और प्रोसेसर और बेहतर हो सकता था।

    खबरें और भी