विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सैमसंग ने पेश की क्रोमबुक 2 सीरीज

By Edited By:
Updated: Tue, 04 Mar 2014 02:53 PM (IST)

सैमसंग ने नेक्स्ट जेन की क्रोमबुक 2 सीरीज लांच की है। इसके तहत 11.6 इंच व 13.3 इंच के टैबलेट्स पेश किए गए हैं। ये गैजेट्स अप्रैल से बाजार में उपलब्ध ह ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सैमसंग ने नेक्स्ट जेन की क्रोमबुक 2 सीरीज लांच की है। इसके तहत 11.6 इंच व 13.3 इंच के टैबलेट्स पेश किए गए हैं। ये गैजेट्स अप्रैल से बाजार में उपलब्ध हो जाएंगे।

क्रोमबुक 2 सीरीज के गैजेट्स में सैमसंग का एक्सीनोस 5 ऑक्टा प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 16 जीबी का इंटरनल स्टोरेज, 720पी एचडी वेबकैम, क्रोम ओएस होगा।

इस पर भी डालें नजर: फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ गैलेक्सी एस 5

11.6 इंच के टैबलेट में 1366X768पी रिजोल्यूशन वाला डिस्प्ले होगा, जबकि 13.3 इंच के टैबलेट में 1920X1080पी रिजोल्यूशन वाला डिस्प्ले है। इसमें गैलेक्सी नोट 3 की तरह लेदर डिजाइन दिया गया है।

क्रोमबुक 2 सीरीज के टैबलेट्स की बिक्री अप्रैल से अमेरिकी बाजारों में शुरू हो जाएगी। इसके 11.6 इंच मॉडल की कीमत 319.99 डॉलर व 13.3 इंच वाले मॉडल की 399.99 डॉलर रखी गई है। हालांकि अन्य बाजारों में इसकी उपलब्धता व कीमत के बारे में कुछ नहीं कहा गया है।