Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    यह क्या! लोकप्रिय सोशल नेटवर्किंग साईट फेसबुक होने वाली है बंद

    By MMI TeamEdited By:
    Updated: Tue, 12 Apr 2016 01:03 PM (IST)

    अगर आपको याद हो कुछ सालों पहले फेसबुक नहीं था बल्कि उसकी जगह 'ऑरकुट' नाम की सोशल साइट को लेकर लोगों में वैसा ही क्रेज था जैसा कि अब फेसबुक को लेकर है ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    अगर आपको याद हो कुछ सालों पहले फेसबुक नहीं था बल्कि उसकी जगह 'ऑरकुट' नाम की सोशल साइट को लेकर लोगों में वैसा ही क्रेज था जैसा कि अब फेसबुक को लेकर है। पर धीरे धीरे ऑरकुट की लोकप्रियता कम होती गई। आज कह सकते हैं कि ऑरकुट का वजूद ही नहीं रहा।
    अब ऐसा ही कुछ फेसबुक के साथ होता नजर आ रहा है। फेसबुक की लोकप्रियता को लेकर कुछ चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक 2014 से 2015 के बीच निजी पोस्ट 21% कम शेयर हुए हैं।

    पढ़ें, लेनोवो लाया विंडोज 10 पर चलने वाला ये सस्ता लैपटॉप

    अगर इस रिपोर्ट पर गौर किया जाए तो साल दर साल निजी पोस्ट में 15% की गिरावट आ रही है। इन आंकड़ों को देखकर तो लगता है कि फेसबुक भी अब ऑरकुट के रास्ते पर चल पड़ा है। एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि अब लोग फेसबुक पर निजी जिंदगी से जुड़ी घटनाएं, विचार, अन्य जानकारियों को कम साझा कर रहे हैं।
    इससे निपटने के लिए फेसबुक आए दिन साइट को आसान बनाने की कोशिश करता है। हालांकि फेसबुक की ओर से कहा गया है कि यह कोई बड़ी समस्या नहीं है, अब भी लोग बड़ी संख्या में पोस्ट शेयर कर रहे हैं।