यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
फेसबुक लाएगी अपनी वीडियो चैट सर्विस
स्नैपचैट को खरीदने में नाकाम रहने के बाद फेसबुक अपनी खुद की वीडियो चैट सíवस डेवलप करने पर काम कर रही है। फिलहाल कंपनी ने इसका नाम 'स्लिंगशॉट' रखा है।

वाशिंगटन। स्नैपचैट को खरीदने में नाकाम रहने के बाद फेसबुक अपनी खुद की वीडियो चैट सíवस डेवलप करने पर काम कर रही है। फिलहाल कंपनी ने इसका नाम 'स्लिंगशॉट' रखा है।
स्लिंगशॉट एप के जरिए कंपनी यूजर्स को फोटो या वीडियो भेजने की सुविधा देगी। किसी एक कांटैक्ट को भेजे गए फोटो या वीडियो को डिलीट होने से पहले सिर्फ एक बार देखा जा सकेगा।
वर्ष 2012 में फेसबुक ने स्नैपचैट के मुकाबले 'पोक' नाम से सíवस लांच की थी, लेकिन यह यूजर्स, खास तौर पर युवाओं के बीच लोकप्रिय नहीं हो पाई।
हाल में जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि फिलहाल युवा यूजर्स फेसबुक के मुकाबले स्नैपचैट पर ज्यादा फोटो-वीडियो अपलोड करते हैं। स्नैपचैट पर हर रोज करीब 40 करोड़ फोटो-वीडियो अपलोड किए जाते हैं, जबकि फेसबुक पर यह संख्या 35 करोड़ ही है।
गौरतलब है कि फेसबुक ने स्नैपचैट को 3 अरब डॉलर में खरीदने की कोशिश की थी, लेकिन सफल नहीं हो पाई।

