Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    फेसबुक का दावा: कंपनी ने पार किया 50 लाख Advertiser का आंकड़ा, भारत को बताया बड़ा बाजार

    By Sakshi PandyaEdited By:
    Updated: Tue, 11 Apr 2017 01:30 PM (GMT+05:30)

    फेसबुक “मिड रोल” नाम से एड फॉर्मेट को शुरू करने वाला है। इसके बाद आपके द्वारा अपलोड की गई वीडियो के बीच में एड दिखाई देखा जिससे कमाई होगी ...और पढ़ें

    फेसबुक का दावा: कंपनी ने पार किया 50 लाख Advertiser का आंकड़ा, भारत को बताया बड़ा बाजार
    फेसबुक का दावा: कंपनी ने पार किया 50 लाख Advertiser का आंकड़ा, भारत को बताया बड़ा बाजार

     नई दिल्ली (जेएनएन)। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने अपने प्लैटफॉर्म पर विज्ञापनदाताओं का आंकड़ा 50 लाख पार होने का दावा किया है। इस मामले में भारत उसके लिए सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में है। फेसबुक ने एक बयान में कहा कि दुनियाभर में फेसबुक पर विज्ञापन देने वालों की संख्या 50 लाख को पार कर गई है। इनमें तीन प्रमुख खंड ई-कॉमर्स, मनोरंजन और रिटेल क्षेत्र हैं। कंपनी ने कहा कि इन सक्रिय विज्ञापन देने वालों में से 75 फीसदी अमेरिका से बाहर के हैं।

    भारत सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में शामिल:

    फेसबुक ने कहा कि इस मामले में सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में भारत, थाइलैंड, ब्राजील, मेक्सिको और आर्जेन्टीना हैं। साल दर साल वृद्धि के हिसाब से पांच शीर्ष देशों में अमेरिका, ब्राजील, थाइलैंड, मेक्सिको और ब्रिटेन हैं।

    Related image

    वीडियो अपलोड कर फेसबुक से कमा सकेंगे पैसा:

    यूट्यूब की तरह फेसबुक पर भी वीडियो अपलोड कर आप पैसा कमा सकते हैं। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक जल्द ही एक ऐसा फीचर लाने वाला है जिसकी मदद से वीडियो अपलोड करने वालों की कमाई होगी। सूत्रों के मुताबिक, फेसबुक “मिड रोल” नाम से एड फॉर्मेट को शुरू करने वाला है। इसके बाद आपके द्वारा अपलोड की गई वीडियो के बीच में एड दिखाई देखा जिससे कमाई होगी।

    20 सेकेंड तक वीडियो देखना होगा जरूरी:

    रिकोड नामक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, अगर कोई वीडियो किसी यूजर द्वारा पब्लिश किया जाता है यानि अपलोड किया जाता है तथा उसे लोगों द्वारा कम से कम 20 सेकेंड देखा जाता है तो 20 सेकेंड के बाद एक एड भी दिखाया जाएगा और उस एड पर मिलने वाली धनराशि को पब्लिशर को दे दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें,

    सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्रो मिल रहा 2500 रुपये से भी कम कीमत में, अमेजन दे रहा बंपर ऑफर

    सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्रो मिल रहा 2500 रुपये से भी कम कीमत में, अमेजन दे रहा बंपर ऑफर

    सैमसंग से लेकर सोनी तक इन 11 स्मार्टफोन्स की कीमत में हुई 15000 रुपये से ज्यादा की कटौती

    खबरें और भी