Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ट्विटर ने एक भारतीय युवक को दिए 6.8 लाख रुपये, जानें क्यों

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Tue, 26 Jul 2016 05:40 PM (IST)

    ट्विटर ने अविनाश को इनाम के तौर पर 10,080 डॉलर यानि 6.8 लाख रुपये दिए ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    एक इंडियन हैकर अविनाश ने ट्विटर के स्वामित्व वाले वाइन साइट में एक बड़ी कमी को ढूंढ निकाली है। दरअसल, अविनाश ने वाइन की डॉकर इमेज की कमी को बताया है। इस साइट की डॉकर इमेज आसानी से ही वेब पर ढूंढी जा सकती हैं जबकि इन्हें प्राइवेट होना चाहिए। अविनाश ने बताया कि वो आसानी से इन इमेज को डाउनलोड कर वाइन के सोर्स कोड का पता लगा सकते हैं।

    आपको बता दें कि 31 मार्च को अविनाश ने ट्विटर को इस कमी से अवगत करवाया जिसके बाद ट्विटर ने अविनाश को इनाम के तौर पर 10,080 डॉलर यानि 6.8 लाख रुपये दिए। ये इनाम उन्हें इस कमी को ढूंढने के लिए मिला है।

    पढ़े, ऐसे बदलें फेसबुक का पुराना लुक, ये है तरीका

    Censys.io को इस्तेमाल करते हुए अविनाश ने करीब 80 डॉकर इमेज को ढूंढा जिनमे से वो vinewww पर गए। अविनाश ने बताया कि उन्होंने इस इमेज पर ध्यान इसलिए दिया क्योंकि इससे उन्हें इससे सोर्स कोर्ड मिल सकता था। अविनाश का शक सही सिद्ध हुआ, vinewww इमेज में वाइन का पूरा सोर्स कोड था।

    कमी का पता लगते ही अविनाश ने तुरंत ट्विटर को इसकी जानकारी दी। ठीक ऐसे ही बेंगलुरु के एक व्यक्ति आनंद प्रकाश ने फेसबुक में बग को ढूंढा था जिसके लिए उन्हें 10 लाख का इनाम दिया गया था।

    खबरें और भी