विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यू-ट्यूब पर ब्लॉक‍ हुआ बीबीसी का निर्भया डॉक्यूमेंट्री वीडियो

By Monika minalEdited By:
Updated: Sat, 07 Mar 2015 01:45 PM (IST)

भारत सरकार के दरख्‍वास्‍त पर वीडियो शेयरिंग साइट यूट्यूब ने वर्ष 2012 में हुए रेप केस पर बने बीबीसी डॉक्‍यूमेंट्री को हटा दिया।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। भारत सरकार के दरख्वास्त पर वीडियो शेयरिंग साइट यूट्यूब ने वर्ष 2012 में हुए रेप केस पर बने बीबीसी डॉक्यूमेंट्री को हटा दिया।

इसके पहले सरकार ने बीबीसी को इस विवादित डॉक्यूमेंट्री को प्रसारित करने से मना किया था। लेकिन बीबीसी ने इसे यूके में बुधवार को रिलीज कर दिया और बाद में इसे यू-ट्यूब पर अपलोड कर दिया गया।

एक अंग्रेजी अखबार ने यह रिपोर्ट किया था कि सरकार ने यू-ट्यूब से इस डॉक्यूमेंट्री के वीडियो को हटाने के लिए कहा था और गूगल के इस सर्विस ने सरकार के डिमांड को माना भी।

सरकार के नियमों के अनुसार, यदि कोई अश्लील या अवैध कंटेंट जा रहा है तो यू-ट्यूब को सूचित करना जरूरी है, ताकि उसपर समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। फिलहाल निर्भया रेप केस संबंधित वीडियो के यू-ट्यूब लिंक पर ब्लॉक का संदेश ’ वीडियो हैज बिन ब्लॉक्ड ड्यू टू द कोर्ट आर्डर’ आ रहा है।

पढ़ें: निर्भया की फिल्म पर प्रतिबंध को लेकर सोशल मीडिया में जंग