यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इन सीक्रेट टिप्स से करें एप्पल वॉच का सही और बेहतर इस्तेमाल
क्या आप एप्पल की स्मार्टवॉच इस्तेमाल करते हैं? अगर हां तो ये सीक्रेट टिप्स आपके बेहद काम आएंगे ...और पढ़ें

नई दिल्ली (जेएनएन)। वॉच आजकल सिर्फ समय देखने के लिए ही है बल्कि और भी कई कामों के लिए उपयोग में आती है। एप्पल वॉच इसका एक उदाहरण है। इससे न केवल आप टेक्स्ट सेंड कर सकते हैं बल्कि अपने वर्क से सम्बंधित भी कई काम इससे पूरे किये जा सकते हैं। अगर आपके पास भी एप्पल वॉच है तो हम आपको इसके कुछ ऐसे सीक्रेट टिप्स बताने जा रहे हैं जिससे आप इसका और भी बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर पाएंगे।
कस्टमाइज करें एप स्क्रीन: एप्पल वॉच की एप स्क्रीन को कस्टमाइज किया जा सकता है। स्क्रीन को एप के जरिए कस्टमाइज किया जा सकता है। इसी के साथ आप स्क्रीन का स्क्रीनशॉट भी ले सकते हैं। यह ठीक आईफोन की ही तरह काम करता है। पावर बटन और क्राउन को एक साथ प्रेस करें। इसके बाद स्क्रीन फ्लैश होगी और स्क्रीनशॉट एप पर सेव हो जाएगा।
लिख सकते हैं जेनरिक मैसेज: एप्पल वॉच पर मैसेज रिप्लाई टाइप नहीं किया जा सकता और यूजर्स हर बार सिरी को निर्देश देना नहीं चाहते। लेकिन इसका भी एक उपाय है। आप जेनरिक मैसेज लिख कर वॉच से सेंड कर सकते हैं।
नापे हार्ट रेट: इसके अलावा अधिकतर यूजर्स को यह पता है की हार्ट रेट को एक्सरसाइज एप से ही नापा जा सकता है। लेकिन इसका एक तरीका और है। वॉच फेस को एक बार ऊपर की ओर स्वाइप और एक-दो बार दाएं-बाएं स्वाइप करने से भी हार्ट रेट पता लगाया जा सकता है। जब तक आपको हार्ट रीडर स्क्रीन ना दिखने लगे तब तक स्क्रीन को टैप करके रखें।
खबरें और भी
जीपीएस एनाब्लस एप्स: वॉच में इनबिल्ट जीपीएस नहीं है। ऐसे में रनकीपर, मैप माय और स्ट्रावा जैसी जीपीएस एनाब्लस एप्स का इस्तेमाल किया जा सकता है।
क्राउन: किसी भी चीज को एक्सेस करने या रन करने के लिए मेन्यू में उलझे रहना जरुरी नहीं है। इसका एक शॉर्टकट भी है। क्राउन को तेजी से डबल-टैप करने पर आपको अंतिम बार यूज की गई एप मिल जाएगी।
इन छोटी-छोटी टिप्स से आप ना केवल एप्पल वॉच का बेहतर उपयोग कर पाएंगे बल्कि समय की बचत भी कर पाएंगे।
यह भी पढ़ें:
अगर आपने भी खरीदा है जियो फोन तो ये 7 टिप्स आ सकते हैं आपके काम
लॉक फोन में भी आप डायल कर पाएंगे इमरजेंसी नंबर, बस कीजिए यह सेटिंग
अपने पुराने टैबलेट या स्मार्टफोन का कर सकते हैं खास इस्तेमाल, कीजिए बस ये काम