Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बस चंद मिनटों में ही आपके फोन से गायब हो जाएंगे सभी डुप्लीकेट कॉन्टैक्ट्स

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Tue, 12 Jul 2016 02:30 PM (IST)

    इन नंबर्स को एक-एक कर डिलीट करना बेहद मुश्किल हो जाता है। इसके चलते आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसा तरीका जिससे आपके फोन से सारे डुप्लिकेट नंबर डिल ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    लगभग हर कोई अपने फोन नंबर्स केवल सिमकार्ड में ही नहीं बल्कि फोन मेमोरी और जीमेल अकाउंट में भी सेव करके रखता है। वैसे तो ये एक सही काम है क्योंकि अगर कॉन्टैक्ट्स सिम में से डिलीट हो जाएं तो कम से कम फोन में तो मिल ही जाते हैं। लेकिन इसकी वजह से एक नंबर कई बार दिखने लगता है। जिससे फोन में किसी का नंबर ढूंढने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन नंबर्स को एक-एक कर डिलीट करना बेहद मुश्किल हो जाता है। इसके चलते आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसा तरीका जिससे आपके फोन से सारे डुप्लिकेट नंबर डिलीट हो जाएंगे।

    पढ़े, लैपटॉप हो गया है लिक्विड गिरने से खराब तो ऐसे करें ठीक

    कैसे करें डुप्लिकेट नंबर्स को डिलीट:

    1. सबसे पहले अपने जीमेल अकाउंट पर लॉगइन करें। (जो अकाउंट आप फोन में इस्तेमाल करते हैं ये वही अकाउंट होना चाहिए)

    2. यहां आपको बाईं तरफ ऊपर की ओर जीमेल लिखा दिखाई देगा। उसपर क्लिक कीजिए।

    3. यहां से आप कॉन्टेक्ट पर टैप करें। इसके बाद आपके सामने एक नई विंडो ओपन होगी जिसमें आपके फोन में जितने भी कॉन्टैक्ट होंगे वो नजर आएंगे।

    4. इसी में बाईं तरफ आपकी फोटो के नीचे Find duplicates का ऑप्शन दिया होगा उसपर क्लिक करें।

    5. टैप करते ही आपके सामने सभी डुप्लिकेट नंबर्स आ जाएंगे।

    6. अब इन कॉन्टैक्ट्स के ऊपर एक टैब होगा जिसमें dismiss लिखा होगा उसपर क्लिक कर दीजिए।

    7. वहीं, कभी-कभी ऐसा भी होता है कि आपके किसी एक ही दोस्त के कई नंबर है जो कि एक ही नाम से सेव हैं। तो उसका हल भी आपको यहां मिल जाएगा।

    8. यहां आपको एक और ऑप्शन मिलेगा जिसके तहत आप कॉन्टैक्ट के अलग-अलग नंबर एक ही नाम से सेव कर सकते हैं।