Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इन कारणों से जल्दी खराब हो जाता है स्मार्टफोन, इनसे बचें

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Wed, 23 Aug 2017 07:42 AM (IST)

    इस पोस्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर आपका फोन खराब किन कारणों से होता है ...और पढ़ें

    इन कारणों से जल्दी खराब हो जाता है स्मार्टफोन, इनसे बचें
    इन कारणों से जल्दी खराब हो जाता है स्मार्टफोन, इनसे बचें

    नई दिल्ली (जेएनएन)। स्मार्टफोन का इस्तेमाल तो सभी करते हैं। स्मार्टफोन इस्तेमाल करते समय इसका खराब होना भी आम बात हो गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं ज्यादातर फोन कंपनी की गलती से नहीं, बल्कि यूजर की गलती से खराब होते हैं? आगे हम कुछ ऐसी ही गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अक्सर जाने-अनजाने में हम और आप करते हैं और इसका असर स्मार्टफोन पर होता है।

    डैशबोर्ड पर फोन रख देना:

    अक्सर लोग कार के डैशबोर्ड पर फोन रख देते हैं। वे यह नहीं जानते कि ऐसा करना कितना नुकसानदेह है। कार का डैशबोर्ड अक्सर गर्म होता है, जिससे फोन की बैटरी कैपेसिटी कम हो जाती है। यदि ज्यादा गर्म हुआ तो फिर फटने का भी डर रहता है। वहीं गाड़ी मुड़ने के क्रम में गिरने का भी डर रहता है, इसलिए फोन को डैशबोर्ड पर न रखें।

    मेटल कवर का उपयोग:

    फोन की सुरक्षा के लिए यूजर अक्सर मेटल कवर का उपयोग करते हैं, लेकिन इससे फोन में नेटवर्क की समस्या हो सकती है। मेटल कवर की वजह से फोन का एंटीना बैंड सही तरह से काम नहीं करता है। ऐसे में कवर लगाते समय अच्छी तरह परख लें कि उसमें मेटल का उपयोग न हो।

    नकली चार्जर और ईयरफोन लगाना:

    अक्सर लोग किसी भी चार्जर को अपने फोन से कनेक्ट कर देते हैं। नकली चार्जर न सिर्फ फोन खराब कर सकता है, बल्कि उसे पूरी तरह से बर्बाद कर सकता है। इतना ही नहीं, किसी दूसरे चार्जर या ईयरफोन के उपयोग से भी बचें, क्योंकि किसी का पिन ढीला होता है, तो किसी का छोटा। इससे फोन का स्लॉट भी खराब हो सकता है।

    खबरें और भी

    रात भर चार्जिंग पर रखना:

    हालांकि, कुछ फोन में यह ऑप्शन होता है कि फुल चार्ज होते ही चार्जिंग बंद हो जाती है, लेकिन हमारे यहां बिजली की स्थिति बहुत अच्छी न होने के कारण पावर हमेशा एक समान नहीं रहता है। ऐसे में रात भर फोन को चार्जिंग में लगाने से फोन और चार्जर दोनों को नुकसान पहुंच सकता है।

    कहीं से भी एप्स इंस्टॉल करना:

    एंड्रॉयड फोन में कभी ब्लूटूथ, कभी किसी पीसी से, तो कभी कार्ड से एप इंस्टॉल कर लेते हैं, लेकिन यह नहीं जानते कि कितनी बड़ी भूल कर रहे हैं, क्योंकि इससे थर्ड पार्टी एप स्टोर और साइड लोडिंग की वजह से फोन में वायरस आने का खतरा होता है।

    कहीं भी फोन को रख देना:

    फोन रखने को लेकर लोग लापरवाह होते हैं। जहां बैठते हैं वहीं रख देते हैं। रखने से पहले यह नहीं देखते कि नीचे का सर्फेस कैसा है। सख्त सर्फेस पर कैमरे और बॉडी पर स्क्रैच पड़ने का खतरा होता है।

    यह भी पढ़ें:

    अपने एंड्रायड डिवाइस के डाटा का इस तरह से लें पूरा बैकअप, जानें विस्तार से

    भारत में उपलब्ध ना होने वाली एप्स को इस तरह करें अपने फोन में इंस्टॉल

    स्मार्टफोन या टैबलेट की टचस्क्रीन को ऐसे करें साफ, न करें ये काम