Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आधार कार्ड की सुरक्षा को लेकर इन 5 बड़ी बातों का रखें खास ख्याल

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Thu, 16 Mar 2017 12:34 PM (IST)

    म आपको आधार कार्ड का डाटा सुरक्षित रखने के कुछ तरीके बताने जा रहे हैं ...और पढ़ें

    आधार कार्ड की सुरक्षा को लेकर इन 5 बड़ी बातों का रखें खास ख्याल
    आधार कार्ड की सुरक्षा को लेकर इन 5 बड़ी बातों का रखें खास ख्याल

    नई दिल्ली। आज के समय में आधार कार्ड हर किसी के पास होता है। यह एक ऐसा पहचान पत्र है, जिसे सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जाती है। आधार कार्ड के जरिए सिम लेना, ऑनलाइन पेमेंट करने जैसे कई काम किए जा सकते हैं। इस बायोमैट्रिक आधारित व्यवस्था को हर दूसरे स्कीम के लिए अनिवार्य किया जा रहा है। आपको बता दें कि आधार कार्ड का इस्तेमाल पासपोर्ट, वोटर आईडी, राशन कार्ड जैसे सेवाओं के लिए भी किया जाने लगा है।

    वहीं, हाल ही में आ रही खबरों के मुताबिक, आधार कार्ड का डाटा चुराने की कोशिशें की जा रही हैं। हालांकि, यूआईडीएआई ने इन सभी बातों को महज एक अफवाह बताया है। साथ ही कहा है कि आधार के यूआईडीएआई डाटाबेस में कोई सेंध नहीं लगी है और यूआईडीएआई के पास लोगों का व्यक्तिगत डाटा बिल्कुल सुरक्षित है। लेकिन अब ऑनलाइन पेमेंट्स के लिए आधार कार्ड को आवश्यक किया जा रहा है। ऐसे में बायोमैट्रिक्स डाटा पर असामाजिक तत्वों की नजर हमेशा बनी रहने के आसार हैं। इसी के चलते हम आपको आधार कार्ड का डाटा सुरक्षित रखने के कुछ तरीके बताने जा रहे हैं।

    1. आधार बायोमैट्रिक डाटा को ऑनलाइन करें लॉक:

    कई लोग ऐसे हैं, जिन्होंने कई दिनों से अपना आधार कार्ड इस्तेमाल नहीं किया है। ऐसे लोगों को यूआईडीएआई से ईमेल के जरिए ये बताया गया है कि उनका डाटा बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन के जरिए एक्सेस किया गया है। इस स्थिति से बचने के लिए लोगों को यूआईडीएआई सर्वर पर जाकर अपना बायोमैट्रिक इंफॉर्मेशन लॉक करना होगा। इसे आपका डाटा सुरक्षित रहेगा।

    2. आधार से जुड़ी जानकारी किसी के साथ साझा ना करें:

    ध्यान रखें कि कोई भी संस्थान और बैंक कभी-भी आपसे आपकी निजी जानकारी नहीं मांगता है। अगर आपके पास कभी आधार कार्ड से संबंधित जानकारी को साझा करने के लिए कोई फोन या ईमेल आए, तो आप कभी-भी अपने आधार का डाटा शेयर न करें।

    खबरें और भी

    3. आधार की फोटोकॉपी देने से बचें:

    आधार कार्ड की फोटोकॉपी हर किसी को देना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। कोई व्यक्ति आपके आधार की फोटोकॉपी का गलत इस्तेमाल कर सकता है। ऐसे में अगर आप किसी को फोटोकॉपी दे रहे हैं, तो उसपर हस्ताक्षर कर ये लिख दें कि यह कॉपी किस काम के लिए दी जा रही है।

    4. बायोमैट्रिक्स डाटा का इस्तेमाल सोच समझ कर करें:

    रिलायंस जियो सिम खरीदते समय ग्राहकों को स्कैनर पर अपने अंगूठे का निशान देना होता है। आने वाले समय में कई जगहों पर इस तरह की व्यवस्था का इस्तेमाल किया जाएगा। ऐसे में अगर आपको पूरी तरह से भरोसा न हो, तो अपने अंगूठे का निशान न दें।

    5. आधार कार्ड खो जाने पर:

    ऐसी परिस्थिति में पुलिस थाने जाकर एफआईआर दर्ज कराएं। यूआईएडीआई की वेबसाइट पर जाकर नया आधार कार्ड प्राप्त किया जा सकता है। या फिर से किसी आधार सेंटर पर जाकर नया डुप्लिकेट कार्ड बनवा सकते हैं।