विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अपने स्मार्टफोन को सर्विस सेंटर पर देने से पहले क्या आपने इन बातों पर दिया ध्यान

By Mmi TeamEdited By: Mmi Team
Updated: Tue, 10 May 2016 01:20 PM (IST)

फोन को सर्विस सेंटर पर ले जाने से पहले आपको किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए तो चलिए

News Article Hero Image

स्मार्टफोन को यूज करते करते कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, चाहें आप अपने फोन को लेकर कितना भी एहतियात बरतें कोई न कोई परेशानी आपके फोन में आ ही जाती है, जिसका ईलाज होता है सर्विस सेंटर वालों के पास। क्या कभी आपने सोचा है कि फोन को सर्विस सेंटर पर ले जाने से पहले आपको किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, तो चलिए हम आपको बताते हैं ऐसी ही 7 सावधानियां जो आपके काम आ सकती हैं।

1- सबसे पहले आप अपने स्मार्टफोन की सभी समस्याओं की एक लिस्ट बना लें, जिससे सर्विस सेंटर भी बारिकी से समझ पाए की आपके स्मार्टफोन में क्या क्या परेशानी है।

2- अगर आपका फोन वारंटी में हैं तो इस बात का खास ध्यान रखिए की आप फोन के ऑथराइज सर्विस सेंटर ही जाएं।

3- इसके अलावा आप इस बात का भी ध्यान रखिए की आपका फोन सर्विस सेंटर से जल्द से जल्द वापस मिल जाए। रिपेयरिंग के दौरान सेंटर में फोन पर स्क्रैच या गंदा होने का खतरा बना रहता है।

4- अपने फोन को सर्विस सेंटर पर देने से पहले आप अपने फोन का पूरा डाटा बैकअप कर लें।

5- इसके बाद आप अपने फोन से मैमोरी कार्ड को निकालकर अपना फोन हाईबूट कर दें।

पढ़े, स्मार्टफोन का पासवर्ड भूलने की है आदत, तो काम आएंगे ये टिप्स

6- स्मार्टफोन को सर्विस सेंटर पर देने से पहले आप अपने फोन से मैमोरी कार्ड, बैक कवर और बाकि की एक्सेसरीज का सामान निकाल लें। वहीं, जितना भी सामान है उसे ध्यान से जांच लें।

7- आज इंटरनेट का जमाना है, अगर आप चाहें तो इंटरनेट पर सब कुछ मिल सकता है। अपने फोन में हुई खराबी के बारे में इंटरनेट पर डालें और चंद सेकेंड़ों में आपके पास कई ऐसी जानकारी मिलेंगी जिनसे आप अपने स्मार्टफोन को खुद ही ठीक कर सकते हैं।