Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अपने पुराने डब्बे फोन को ऐसे घर बैठे मुफ्त में बनाएं कार का फाड़ू म्यूजिक सिस्टम

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Fri, 19 May 2017 05:02 PM (IST)

    क्या आप अपने पुराने स्मार्टफोन से बोर हो चुके हैं? क्या आप नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं। अगर हां, तो पुराने फोन का क्या करेंगे। ...और पढ़ें

    अपने पुराने डब्बे फोन को ऐसे घर बैठे मुफ्त में बनाएं कार का फाड़ू म्यूजिक सिस्टम
    अपने पुराने डब्बे फोन को ऐसे घर बैठे मुफ्त में बनाएं कार का फाड़ू म्यूजिक सिस्टम

    नई दिल्ली (जेएनएन)। क्या आप अपने पुराने स्मार्टफोन से बोर हो चुके हैं? क्या आप नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं? अगर हां, तो आप अपने पुराने फोन का क्या करेंगे? अब या तो पुराना फोन घर पर ही रहेगा या फिर किसी को दे दिया जाएगा। अब अगर फोन में कुछ दिक्कत हो तो घर पर कोई उसे इस्तेमाल नहीं करेगा। अपने फोन से सबको कितना प्यार होता है ये तो हम जानते हैं तो उसे किसी को देने का तो मतलब ही नहीं, ऐसे में आप अपने पुराने फोन का क्या करेंगे? नहीं समझ आ रहा, तो चलिए हम बता देते हैं कि आप अपने पुराने फोन को कैसे रिसाइकल कर सकते हैं जिससे उसका बेहतर तरीके से इस्तेमाल किया जा सके।

    आप अपने पुराने स्मार्टफोन को अपने कार का मीडिया प्लेयर बना सकते हैं। कैसे तो चलिए आपको बताते हैं।

    1. सबसे पहले अपने पुराने फोन की सिम निकालकर अपने नए फोन में लगा दें।

     2. फिर अपने पुराने फोन में ढेर सारे गानें डाउनलोड करें या फिर कॉपी करें।

    3. इसके बाद आप अपने पुराने स्मार्टफोन को कार के पावर पोर्ट से कनेक्ट करें।

    4. फिर ब्लूटूथ या 3.5 एमएम हैडफोन जैक के माध्यम से फोन को स्टीरियो से कनेक्ट करें।

    तो लीजिए आपका पुराना स्मार्टफोन आपके कार का नया स्टीरियो बन चुका है। अब अगर आप अपने कार के पुराने सीडी प्लेयर को रिटायर करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। अब इससे अच्छा इस्तेमाल एक पुराने फोन का और क्या होगा। तो आप किस बात का इंतजार कर रहे हैं। आप भी अगर नया फोन लेने की सोच रहे हैं तो अपने पुराने फोन का इस्तेमाल एक क्रिएटिव ढंग से कीजिए।

    यह भी पढ़ें:

    ऐसे अपने स्मार्टफोन में करें Android O का बीटा वर्जन इंस्टॉल, जानें सभी नए फीचर्स और बदलाव

    Android O के डेवलपर प्रीव्यू को यूजर्स अपने स्मार्टफोन में ऐसे कर सकते हैं इंस्टॉल

    In Depth स्टोरी, फिंगरप्रिंट स्कैनर किस तरह करता है काम, जानें इससे जुड़ी सभी डिटेल्स