Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अब घर पर ही 50 रुपये में ऐसे बनाएं 500 रुपये का वीआर हेडसेट

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Mon, 17 Oct 2016 04:30 PM (GMT+05:30)

    क्या आप बता सकते हैं कि एक अच्छा VR हेडसेट कितने का मिलता है? नहीं, तो चलिए हम बता देते हैं। VR हेडसेट की ऑनलाइन कीमत 500 रुपये से शुरु होती है ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    क्या आप बता सकते हैं कि एक अच्छा VR हेडसेट कितने का मिलता है? नहीं, तो चलिए हम बता देते हैं। VR हेडसेट की ऑनलाइन कीमत 500 रुपये से शुरु होती है। बजट के चलते कई लोग इस डिवाइस को खरीद नहीं सकते हैं। क्या आप जानते हैं कि VR हेडसेट को इस्तेमाल करने के लिए उसे खरीदने की जरुरत नहीं है। आप चाहें तो इसे घर पर ही बना सकते हैं वो भी किसी पिज्जा, शू, ड्रेस के खाली डिब्बे से। न्यूनतम 500 रुपये में मिलने वाला VR हेडसेट आप महज 50 रुपये में घर पर तैयार कर सकते हैं।

    VR हेडसेट बनाने के लिए आपको इन चीजों की जरूरत होगी:

    1. पिज्जा का खाली बॉक्स
    2. दो बाइकॉन्वेक्स लेंस
    3. चिपकाने के लिए ग्लू
    4. पेपर नाइफ और कैंची
    5. चिपकाने के लिए टेप
    6. एक चौड़ा लास्टिक बैंड
    7. स्केल
    ऐसे बनाएं VR हेडसेट:

    1. इसके लिए सबसे पहले स्केल की मदद से पिज्जा बॉक्स पर 13cm X 11.5cm का निशान लगाएं और काट लें। इसके बाद 13cm वाली सतह के किनारे से 4cm का गैप देकर एक लाइन खींचें और वहां से उसे मोड़ दें।

    2. इसके साथ ही 7cm X 12.5cm आकार वाले दो टुकड़े, 8cm X 7.3cm आकार वाले 3 टुकड़े और 13cm X 9cm आकार वाले 2 टुकड़े भी काट लें।

    3. इसके बाद 13cm X 9cm वाले टुकड़े से 9cm वाली सतह के किनारे से 1cm का गैप देकर काट लें। फिर किनारे से सेंटर में 4cm का निशान लगाकर तस्वीर में दिखाए गए आकार में काट लें।

    4. ठीक ऐसा ही दूसरे टुकड़े के साथ भी करें। इसके बाद कटे हुए चंद्र में एक छोटा-सा कट और लगा दें जैसा तस्वीर में दिया गया है। ध्यान रहे की कट इतना बड़ा लगाएं की उसमें आपकी नाक आ जाए।

    5. अब 7cm X 12.5cm आकार वाले दोनों टुकड़ों को एकसाथ रखें। दोनों तरफ सेंटर प्वाइंट से एक लाइन खींचे और किनारे वाली सेंटर लाइन से नोज के आकार का एक कट लगा लें।

    6. इसके बाद बाइकॉन्वेक्स लेंस को फिट करना है। लेंस 25mm डायमीटर और 45mm फोकल लेंथ का होना चाहिए।

    7. बाइकॉन्वेक्स लेंस को सेंटर लाइन में बराबर गैप के साथ रख दें और कार्ड बोर्ड पर कट लगा दें। लेंस को दोनों बोर्ड के बीच में अच्छे से फिक्स कर दें। इसके लिए आप ग्लू का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    8. अब सभी टुकड़ों को आपस में जोड़ना है। इसके लिए 13cm X 9cm आकार वाला टुकड़ा जिसमें नोज कट है उसे टेप पर रखें आप 13cm X 9cm वाले दूसरे टुकड़े के साथ चिपका दें।

    9. इसके बाद 13cm X 9cm आकार वाले टुकड़े के दोनों तरफ 8cm X 7.3cm आकार वाले टुकड़े को टेप की मदद से चिपका दें। अब राइट साइड वाले 8cm X 7.3cm टुकड़े से दूसरा 13cm X 9cm आकार वाला टुकड़ा चिपकाएं।

    10. इतना होने के बाद 13cm X 9cm आकार के दूसरे टुकड़े में बचा हुआ 8cm X 7.3cm वाला तीसरा टुकड़ा जोड़ दें। टुकड़े चिपकाते वक्त सभी कोने एक-दूसरे से अच्छी तरह मिले हों।


    11. अब 13cm X 9cm आकार वाले टुकड़े (नोज कट) के सेंटर में 7cm X 12.5cm वाला टुकड़ा जिसमें लेंस लगे हैं उन्हें चिपका दें। ध्यान रखें की दोनों टुकड़े का नोज वाला हिस्सा मिला देना है।

    12. इसके बाद जो लेंस वाला टुकड़ा है उसके ऊपर सभी हिस्सों को फोल्ड कर फिक्स कर दें जैसा की तस्वीर में दिखाया गया है। इसके बाद फोन को इस हेडसेट से फिक्स करना है।

    13. बॉक्स के दोनों तरफ लास्टिक बैंड लगा दें। लास्टिक को अच्छे से लगाएं जिससे वो ढीली न रह जाए।

    यह भी पढ़े,

    पीसी में छुपे हुए फोल्डर्स, फोटोज को ऐसे ढूंढ निकालें

    मात्र 5 सेकेंड में ऐसे हैक किया जा सकता है व्हाट्सएप, बचने के भी हैं तरीकें

    स्मार्टफोन बार-बार हैंग या ऑफ हो रहा है तो इस तरह आसानी से कीजिए अपनी परेशानी हल