Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गर्मी से हैं परेशान तो घर पर पड़े सामान से ही इस तरह बनाएं कूलर

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Sat, 29 Apr 2017 05:00 PM (IST)

    आप घर पर पड़े बेकार सामान की मदद से कूलर बना सकते हैं। सबसे बड़ी बात यह कि इसके लिए आपको महज 30 मिनट का समय लगेगा ...और पढ़ें

    गर्मी से हैं परेशान तो घर पर पड़े सामान से ही इस तरह बनाएं कूलर
    गर्मी से हैं परेशान तो घर पर पड़े सामान से ही इस तरह बनाएं कूलर

    नई दिल्ली। गर्मी का मौसम आ गया है। इस समय सभी को कूलर की जरुरत होगी। कूलर खरीदने के लिए अब आपको ज्यादा पैसे खर्चने की जरुरत नहीं है। दैनिक भास्कर द्वारा बताई गई ट्रिक के मुताबिक, आप घर पर पड़े बेकार सामान की मदद से कूलर बना सकते हैं। सबसे बड़ी बात यह कि इसके लिए आपको महज 30 मिनट का समय लगेगा। इसके लिए आपको ज्यादातर सामान घर पर ही मिल जाएगा। बस 12V DC Motors X2, सर्जिकल IV set और mini submersible cooler pump को खरीदने की जरुरत पड़ेगी।

    कूलर बनाने के लिए आपको ये सामान चाहिए:

    2V DC Motors X2, mini submersible cooler pump
    थर्माकॉल की शीट
    ग्लू
    झाड़ू
    फेन ब्लैड
    कटर
    चाकू
    मेटल वायर
    सर्जिकल IV set
    मार्कर पेन
    आइकक्रीम स्टिक

    1. इसके लिए सबसे पहले आपको थर्माकॉल की शीट को 27cmX19cm की साइज के दो, 27cmX21cm के दो और 27cmX23cm के दो टुकड़े काटने होंगे।

    2. इसके बाद थर्माकॉल के छोटे टुकड़ों पर पेंसिल से गोल निशान बना लें। अब कटर की मदद से उस गोले को काट लें। इसके बाद तीन टुकड़ों को बीच से चोकोर काट लें।

    3. अब इन सभी टुकड़ों को कूलर की शेप में चिपका लें।

    4. ऐसा करने से आपके कूलर के ऊपर का हिस्सा तैयार हो जाएगा। अब इसके अंदर थर्माकॉल का टुकड़ा रखें। इस पर डीसी मोटर को रखा जाएगा।

    5. इसके बाद मोटर में पुखुड़ी को लगाएं और टुकड़े के ऊपर रख दें।

    6. अब आइसक्रीम स्टिक लें और उस पर ग्लू लगाएं। इन्हें चोकोर आकार के हिस्से पर चिपका दें। अब इन पर कॉपर वायर लगा दें।

    7. अब झाड़ू को काटकर इसे घास की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे वायर से चिपका दें।

    8. इसके बाद मार्कर लें और उसकी निडिल को रीमूव करें। अब इस पर 6 छेद बनाएं और इन्हें सर्जिकल सेट से अटैच कर दें। आपको ऐसे ही तीन सेट बनाने हैं।

    9. इन तीनों को सबमर्सिबल पंप में फिक्स कर दें। अब इसे तैयार हुए कूलर में फिक्स कर दें। अब पाइप में लगे वायर को मोटर में लगे वायर से अटैच करें।

    10. अब जैसा फोटो में दिखाया गया है मार्कर को वैसे फिक्स करें और वायर से लॉक कर दें।

    11. अब इसमें पानी डालें। अब वायर को पावर के साथ लगाएं। इससे आपका कूलर काम करना शुरु कर देगा।

    यह भी पढ़ें:

    इस ट्रिक से फोन से डिलीट हुआ डाटा नहीं होगा कभी भी रिकवर

    एंड्रायड और आईओएस के लिए गूगल मैप्स लाया पार्किंग लोकेशन सेव करने का नया फीचर, इस तरह करें इस्तेमाल

    अपने स्मार्टफोन से चंद मिनटों में इस तरह डिलीट करें Duplicate Songs