विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अपने एंड्रायड स्मार्टफोन में ऐसे करें गेम रिकॉर्ड

By MMI TeamEdited By:
Updated: Mon, 18 Jan 2016 05:16 PM (IST)

जब से यूटूयब ने यूजर्स को ऑनलाइन गेमिंग रिकॉर्ड करके पोस्ट करने की सुविधा दी, तब से लगभग हर यूजर चाहता है कि वह ऑनलाइन या मोबाइल गेमिंग को रिकॉर्ड करके यूट्यूब पर पोस्ट करें। इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं कि आप कैसे गेम रिकॉर्ड कर सकते हैं

News Article Hero Image

नई दिल्ली। जब से यूटूयब ने यूजर्स को ऑनलाइन गेमिंग रिकॉर्ड करके पोस्ट करने की सुविधा उपलब्ध कराइ, तब से लगभग हर यूजर चाहता है कि वह ऑनलाइन या मोबाइल गेमिंग को रिकॉर्ड करके यूट्यूब पर पोस्ट करें। इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं कि गेम रिकॉर्ड आप कैसे कर सकते हैं:

एंड्रायड डिवाइस में ऐसे करें गेम रिकॉर्ड

पढ़े: वाइ-फाइ पासवर्ड का फोन में ऐसे लगाएं पता

1.सबसे पहले अपने स्मार्टफोन के सामने वाले कैमरे और माइक्रोफोन को ऑन करें और गेमिंग वीडियों के साथ कमेंट्री करें।

2.इसके लिए आपके फोन में गूगल प्ले गेम्स का वर्जन 3.4.12 या उसके बाद का होना चाहिए।

3.अपने रिकॉर्डिंग गेम वीडियो को डिवाइस पर चेक करने के लिए एप के सेटिंग में जाकर सबसे नीचे स्क्रॉल करके वर्जन का उपर दिया नंबर चेक कर लें।

4.एप का वर्जन चेक करने के बाद उसे लांच करें और रिकॉर्ड गेम प्ले पर क्लिक करें। उसके बाद जो भी गेम खेल रहे हैं उसके नाम के पास के रिकॉर्ड बटन को क्लिक कर दें।

5.अब आपको रेजोल्यूशन सेलेक्ट करना है।

6.फिर आपकी स्क्रीन पर एक मैसेज आएगा जो बताएगा कि स्क्रीन पर सभी कुछ रिकॉर्ड होगा।
7.बस एक बार अपनी जरूरत के हिसाब से सब कुछ सेट कर लें तो उसके बाद अपने गेम की रिकॉर्डिंग शुरू कर सकते हैं।

पढ़े: फोन में एप डाउनलोडिंग एरर आ रही है? ऐसे करें समाधान

8.अब यह वीडियो एंड्रायड स्मार्टफोन की गैलरी में सेव हो जाएगा।

अब आप अपने एंड्रायड स्मार्टफोन पर अपने गेम को आसानी से रिकॉर्ड करके यूट्यूब पर पोस्ट कर सकते हैं।

ध्यान दें: यदि आप पहली बार गेम रिकार्ड कर रहे हैं तो जैसे ही रिकॉर्डिंग खत्म हो जाने पर वीडियो देखकर ही अपलोड करें।