विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

व्हाट्सएप पर गलती से डिलीट हुए मैसेजेस को ऐसे करें रिकवर

By MMI TeamEdited By:
Updated: Sat, 28 May 2016 12:00 PM (IST)

व्हाट्सएप यूज करना आजकल आम हो गया है। शायद बहुत कम ऐसे लोग होंगे जो व्हाट्सएप यूज न करते हों। कभी कभी गलती से व्हाट्सएप के मैसेजेस डिलीट हो जाते हैं। इसके चलते आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है

News Article Hero Image

व्हाट्सएप यूज करना आजकल आम हो गया है। शायद बहुत कम ऐसे लोग होंगे जो व्हाट्सएप यूज न करते हों। कभी कभी गलती से व्हाट्सएप के मैसेजेस डिलीट हो जाते हैं। इसके चलते आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हो न हो ये परेशानी आपको भी कभी न कभी आई होगी। इसी के चलते हम आपके लिए लाएं है इस समस्या का आसान समाधान।

पढे़, पेनड्राइव से डिलीट हुई फाइल्स को यूं करें रिकवर

व्हाट्सएप पर डिलीट हुए मैसेजेस वापस पाने के लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना पड़ेगा। ये है वो स्टेप्स:

1. सबसे पहले आप अपने एंड्रायड फोन में डाटा रिकवरी सॉफ्टवेयर को डाउनलोड कर लें। इसके बाद प्रोग्राम को इंस्टॉल करें और सॉफ्टवेयर को लांच करें।

2. अब अपने फोन को पीसी से कनेक्ट करें।

3. इसके बाद यूएसबी डिबगिंग को इनेबल कर दें।

4. अब आप इसे स्टार्ट कर दें। स्टार्ट करने के बाद ये प्रोग्राम आपके स्मार्टफोन को डिटेक्ट करना शुरु कर देगा।

5. जब ये प्रोग्राम आपका डाटा ठीक से डिटेक्ट कर लें तब वो स्कैन के लिए परमिशन मांगेगा। डाटा रिकवरी पर टिक लगाते हुए प्रोग्राम को परमिशन दें।

6. इसके बाद आपके सामने एक विंडो खुलेगी जिसमें आपका डिलीट हुआ डाटा होगा। अब जो डाटा आप रिकवर करना चाहते हैं उसे रिकवर कर लें।