Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tips: अपने स्मार्टफोन की टूटी स्क्रीन को खुद करें रिपेयर

    By MMI TeamEdited By:
    Updated: Mon, 29 Feb 2016 01:23 PM (IST)

    आपके स्मार्टफोन की स्क्रीन जब टूट जाती है तो बहुत गुस्सा आता है और परेशानी होती है। दिमाग में सबसे पहली बात आती है- लो बढ़ गया एक और खर्चा! लेकिन कुछ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    आपके स्मार्टफोन की स्क्रीन जब टूट जाती है तो बहुत गुस्सा आता है और परेशानी होती है। दिमाग में सबसे पहली बात आती है- लो बढ़ गया एक और खर्चा! और अब इसे सर्विस सेंटर लेकर जाना पडेगा, लेकिन कुछ ऐसे भी उपाय है जिनसे आपको सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आप खुद अपने फोन की रिपयेरिंग कर सकेंगे:

    पढ़े: व्हाट्स एप के इन नए शानदार फीचर्स के साथ दिल खोलकर करें दोस्तों से बातें

    1.बैकअप लें: अगर आपके फोन की स्क्रीन टूट जाती है,तो सबसे पहले उसके डाटा का बैकअप ले लें।

    2.फोन की स्क्रीन अगर हल्की से टूटी है तो उसपर स्क्रीन गार्ड लगाकर उसका उपयोग कर सकते है। बस ध्यान देना होगा कि स्क्रीन पर ज्यादा दवाब न पड़े। इसके अलावा आप क्लियर रिपेयटर टेप का यूज कर सकते है। यह स्क्रीन पर टेप की तरह आसानी से चिपक जाता है। आप इसे ऑनलाइन बुक करा सकते है। विदेशो में फोन की टूटी स्क्रीन के लिए इसका बहुत इस्तेमाल होता है।

    3.फोन की स्क्रीन खुद भी रिपेयर कर सकते हैं, बस इसके लिए यूट्यूब पर जाएं,वहां टूटी स्क्रीन के रिपेयरिंग के लिए सभी जानकारियां उपलब्ध है। वीडियो देखकर आप खुद घर में अपना फोन रिपेयर कर सकते है। ऑनलाइन पर स्क्रीन रिपेयरिंग किट आसानी से उपलब्ध है, इसे खरीदकर कम कीमत में आप अपने फोन को रिपेयर कर सकते है।

    4.आप खुद अपने फोन की स्क्रीन को रिपेयर करने से डर रहे है तो सोशल मीडिया से मदद मांग सकते है। बस आपको अपने फोन के पार्ट्स से रिलेटेड जानकारी मांगनी होगी। आप ऐसे फोन की जानकारी ले सकते है जो पूरी तरह बेकार हो लेकिन उसकी स्क्रीन ठीक हो। फिर इस फोन की स्क्रीन अपने फोन की टूटी स्क्रीन से बदल सकते है और सोशल मीडिया पर बताएं गए पार्ट्स मिल जाने पर रिपेयरिंग कॉस्ट आपको कम ही पड़ेगी।

    खबरें और भी

    5. आप चाहें तो ऑनलाइन स्टोर से रिफर्बिश फोन भी खरीद सकते है। बस ध्यान रहे कि इनका मॉडल वही हो जो आपके फोन का है। यह फोन कम कीमत में उपलब्ध हो जाते है और आप इनकी स्क्रीन का उपयोग आप अपने स्मार्टफोन के काम के लिए उपयोग कर सकते है।

    पढ़े: एंड्रायड फोन स्वाइप करते समय हो जाता है हैंग या स्लो, तो आजमाएं ये तरीका

    6. टूटा फोन इस्तेमाल के लायक भी नहीं होता और न ही यह सेहत के लिए ठीक होता खासकर अगर इसकी स्क्रीन बुरी तरह चकनाचूर हुई है।अगर आप खुद रिपेयर नहीं कर पा रहें, मार्केट में इसकी रिपेयरिंग कॉस्ट ज्यादा आ रही है और यह इतनी बुरी हालत में है कि इस्तेमाल नहीं हो सकता तो बेहतर होगा कि आप इसे बेच दें। बेशक यह महंगा फोन कम दाम में बिकेगा लेकिन घर में पड़ा तो बेकार ही रहेगा, इसलिए जितना भी दाम मिले आखिर में इसे बेच ही दें।