Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कोई नहीं कर सकेगा आपका फोन हैक, अपनाएं ये टिप्स

    By MMI TeamEdited By:
    Updated: Sun, 17 Apr 2016 03:00 PM (IST)

    स्मार्टफोन आपकी प्राइवेसी का हिस्सा है और जिस तरह आप नहीं चाहते कि कोई बिना इजाजत आपके बेडरूम में घुसे ठीक उसी तरह आप नहीं चाहेंगे कि कोई आपके स्मार्ट ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    स्मार्टफोन आपकी प्राइवेसी का हिस्सा है और जिस तरह आप नहीं चाहते कि कोई बिना इजाजत आपके बेडरूम में घुसे ठीक उसी तरह आप नहीं चाहेंगे कि कोई आपके स्मार्टफोन को हैक करके आपकी सारी निजी जानकारियां चुरा लें। इस खतरे से बचने के लिए आज आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं:

    पढ़े: भूल से भी न रखें अपने मोबाइल में ये चीजें...

    1.डिवाइस मैनेजर या फाइंडर को करे सेट
    आईफोन के फाइंड माई आईफोन एप से आप न केवल फोन खोज सकते है बल्कि इसका लॉस्ट मोड डिवाइस खोने पर काम आता है। खोने पर आपके मोबाइल की स्क्रीन का पासकोड लॉक हो जाएगा,लेकिन फोन खोने से पहले आपको इसका सेटअप करना होगा। एक्टिवेशन लॉक के कारण फोन चोरों के हाथ लगा भी तो वह बेच नहीं सकेंगे और उनके लिए यह बेकार हो जाएगा। आप चाहे तो फोन के डाटा को कंप्यूटर के द्वारा डिलीट कर सकते है। ठीक ऐसा ही फीचर एंड्रायड में भी एंड्रायड डिवाइस मैनेजर एप के रूप में मिलता है। यह भी फोन चोरी या खोने की हालत में कंप्यूटर द्वारा सारे डाटा को डिलीट करने की सुविधा देता है।

    2.फोन को पासवर्ड और पासकोड से करें लॉक
    घर की सुरक्षा के लिए उस पर लॉक लगाते हैं न? ठीक इसी तरह अपने फोन को भी पासवर्ड से लॉक करके रखें। चार डिजिट का पासकोड इस्तेमाल करने से फोन की सुरक्षा में सहायता मिलेगी, इतना ही नहीं सेल्फ डिस्ट्रिक्ट फीचर को भी एक्टिवेट करें। ऐसा करने से फायदा यह होगा कि जब भी कोई बार-बार गलत पासकोड डालेगा तो फोन का डाटा पूरी तरह गायब हो जाएगा। पासकोड अगर 6 डिजिट का हुआ तो उसका अनुमान लगाना और मुश्किल हो जाएगा। पासकोड के लिए लैटर और करैक्टर दोनों का इस्तेमाल करना बेहतर होगा। यह फीचर एंड्रायड और आईफोन दोनों में उपलब्ध है।

    3.एनक्रिप्शन का करें यूज
    आईफोन में एनक्रिप्शन फीचर बाय डिफॉल्ट मिलता है यानि इस फीचर के होने से कोई फोन के डाटा को निकाल नहीं सकता,लेकिन एंड्रायड के लिए आपको सेटिंग में जाकर इसे एक्टिवेट करना होगा।

    पढ़े: सावधान! कोई और भी पढ़ रहा है आपके मैसेज

    4.डिवाइस में आने वाले सॉफ्टवेयर को अपडेट करें
    जब भी कंपनी कोई सॉफ्टवेयर अपडेट का नोटिफिकेशन भेजे तो उसे रिसीव करके डिवाइस में सॉफ्टवेयर को अपडेट करें। ऐसा करने से फोन की खामियों को दूर किया जा सकता है और हैकर आपके फोन को नुकसान नहीं पहुंचा सकते।

    खबरें और भी

    5.फोन का बैकअप लें
    हमेशा फोन का बैकअप लेकर रखें ताकि जब भी मजबूरी में रिमोट सिस्टम से इसका डाटा डिलीट करना पड़े तो आपको परेशानी न हो। आपको अपने फोटो या अन्य जरूरी डाटा वापिस मिल जाएगा। फाइंड माई आइफोन या एंड्रायड डिवाइस मैनेजर को फोन खोने या चोरी होने से पहले ही इंस्टॉल करें।