Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अब व्हाट्सएप पर ब्लॉक होने के बाद भी गर्लफ्रेंड की हर हरकत पर रखें नजर

    By MMI TeamEdited By:
    Updated: Wed, 04 May 2016 12:06 PM (IST)

    ब्लॉक होने के बावजूद ऐसे देखें व्हाट्सएप का लास्ट सीन ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    क्या आपकी गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड ने आपको व्हाट्सएप पर ब्लॉक कर दिया है। क्या ब्लॉक होने के बाद आपको अपनी गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड का लास्ट सीन दिखाई नहीं दे रहा है। क्या हुआ, अरे परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपके लिए लेकर आए हैं एक ऐसी जानकारी जिसे सुनकर आप हैरान कम खुश ज्यादा हो जाएंगे। जी हां, जिस किसी ने भी आपको व्हाट्सएप पर ब्लॉक किया है अब आप बेहद आसान तरीके से उसका लास्ट सीन देख सकते हैं। ये सब संभव हो पाया है एक एप के जरिए, जिसका नाम WhatsDog है।

    ये सब संभव हो सकता है चंद स्टेप्स के जरिए, तो चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप ब्लॉक होने के बावजूद भी दूसरे का लास्ट सीन देख पाएंगे।

    पढ़े, एंड्रायड स्मार्टफोन की 8 कॉमन परेशानियां और उनका समाधान

    1- सबसे पहले तो आप WhatsDog नाम की एप को डाउनलोड कीजिए।
    2- अब शुरुआत करने के लिए मेन स्क्रीन पर टैप कीजिए।
    3- अब आपको उस व्यक्ति का मोबाइल नंबर डालना होगा जिसका लास्ट सीन आप देखना चाहते हैं।
    4- अब आप दिए गए ऑप्शन “By Contact” पर क्लिक कीजिए।
    5- इससे आपकी कॉन्टेक्ट लिस्ट खुद ब खुद सेट हो जाएगी।
    6- कॉन्टेक्ट सेट होने के बाद आप कन्टीन्यू के ऑप्शन पर टैप कीजिए।
    7- इसके बाद आपको WhatsDog के जरिए उस कॉन्टैक्ट की सभी डिटेल मिल जाएंगी, जिसने आपको व्हाट्सएप पर ब्लॉक किया है।
    8- अब जब भी वो व्यक्ति व्हाट्सएप पर ऑनलाइन आएगा, आपके पास एक नोटिफिकेशन आ जाएगी।

    आपको बता दें कि ये एप एक बार में सिर्फ एक ही कॉन्टैक्ट की जानकारी दे पाएगा।