Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चंद मिनटों में अपने स्मार्टफोन की स्क्रीन को कंप्यूटर पर करें शेयर

    By MMI TeamEdited By:
    Updated: Sun, 08 May 2016 03:00 PM (IST)

    एक सिंपल ट्रिक से आप अपने स्मार्टफोन की स्क्रीन को बस कुछ मिनटों में कंप्यूटर या लैपटॉप शेयर करके इस्तेमाल कर सकते है। ऐसा करके आप अपने मोबाइल गेम भी ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    एंड्रायड स्मार्टफोन यूजर्स अपने मोबाइल को कंप्यूटर से कनेक्ट तो कर लेते है लेकिन काम के दौरान बार-बार मोबाइल को देखने से खासी दिक्कत होती है, ऐसे में जरूरी है कि आपके मोबाइल की स्क्रीन कंप्यूटर पर दिखें। एक सिंपल ट्रिक से आप अपने स्मार्टफोन की स्क्रीन को बस कुछ मिनटों में कंप्यूटर या लैपटॉप शेयर करके इस्तेमाल कर सकते है। ऐसा करके आप अपने मोबाइल गेम भी बड़ी स्क्रीन पर खेल सकते है:

    पढ़े: वोडाफोन के उपभोक्ताओं को सिर्फ 32 रुपये में मिल रहा ये शानदार ऑफर

    1. अपने स्मार्टफोन की स्क्रीन को कंप्यूटर पर देखने के लिए आपको सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से screenmeet एप डाउनलोड करना होगा।

    2.अब इस एप में अपनी ईमेल आईडी या फिर गूगल प्लस के अकाउंट से रजिस्टर करें।

    3.जब आप रजिस्टर हो जाएंगे तो इस एप में एक लिंक 'screenmeet.com/username'दिखेगा

    4. अब इस लिंक को कंप्यूटर या लैपटॉप के इंटरनेट ब्राउजर में एंटर करें। यदि आप अपने फोन की स्क्रीन किसी अन्य के साथ भी शेयर करना चाहते है तो यह लिंक उन्हें भी दें।

    पढ़े: बिना मोबाइल नेटवर्क के ऐसे करें कॉल

    5. ऐसा करने से एकसाथ कई लोग आपके स्मार्टफोन की स्क्रीन को लाइव देख सकेंगे। आप चाहें तो स्टॉप कास्ट के द्वारा किसी भी टाइम स्क्रीन शेयरिंग बंद कर सकते है।