Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    स्मार्टफोन में स्लो इंटरनेट स्पीड से हैं परेशान, तो इन क्विक टिप्स से आसानी से पाएं Superfast Data Speed

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Thu, 13 Apr 2017 12:28 PM (IST)

    इंटरनेट स्पीड का कम आना ये हर दूसरे व्यक्ति की परेशानी है। इस परेशानी को देखते हुए हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, जिनके जरिए आप अपने फोन के इंटरने ...और पढ़ें

    स्मार्टफोन में स्लो इंटरनेट स्पीड से हैं परेशान, तो इन क्विक टिप्स से आसानी से पाएं Superfast Data Speed
    स्मार्टफोन में स्लो इंटरनेट स्पीड से हैं परेशान, तो इन क्विक टिप्स से आसानी से पाएं Superfast Data Speed

    नई दिल्ली (जेएनएन)। फोन में कम इंटरनेट स्पीड आने के चलते कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आजकल 4जी का जमाना है लेकिन फोन में स्पीड 3जी की भी नहीं आती है। 4जी के महंगे डाटा प्लान्स एक्टिवेट कराकर भी मन मुताबिक इंटरनेट स्पीड नहीं मिल पाती है। इंटरनेट स्पीड का कम आना ये हर दूसरे व्यक्ति की परेशानी है। इस परेशानी को देखते हुए हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, जिनके जरिए आप अपने फोन के इंटरनेट की स्पीड बढ़ा सकते हैं।

    कैसे बढ़ाएं फोन की इंटरनेट स्पीड?

    1. यूजर्स कई तरह के ब्राउजर्स का इस्तेमाल करते हैं। सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाल ब्राउजर गूगल क्रोम है। इसकी सेटिंग्स में जाकर कुछ बदलाव करने से फोन के डाटा के साथ-साथ इंटरनेट की ब्राउजिंग स्पीड भी बढ़ाई जा सकती है। गूगल क्रोम एप का cache हमेशा डिलीट करते रहना चाहिए। ऐसा न करने से इंटरनेट की स्पीड स्लो हो जाती है। इसके लिए फोन की सेटिंग पर जाकर एप पर टैप करें। इसके बाद cache बटन को क्लिक कर दें। साथ ही क्रोम को हमेशा टेक्स्ट सर्च मोड पर रखें। ऐसा करने से सर्च पेज पर इमेज नहीं ओपन होंगी। इसे सेटिंग में जाकर ऑन किया जा सकता है। इससे फोन की इंटरनेट स्पी़ड बढ़ जाएगी। 

    2. इंटरनेट स्पीड को बढ़ाने के लिए कई बार हम थर्ड पार्टी एप को इंस्टॉल कर लेते हैं। क्या आप जानते हैं कि ऐसी एप्स से फोन में इंटरनेट की स्पीड कम हो जाती है। ऐसे में इन्हें अनइंस्टॉल करना ही बेहतर विकल्प है।

    3. इसके साथ ही यूजर्स को डाउनलोड्स को भी क्लिन करते रहना चाहिए। इंटरनेट से हम हमेशा कुछ न कुछ डानलोड करते रहते हैं। ऐसे में डाउनलोड काफी भर जाता है, कोशिश करें कि डाउनलोड को हमेशा क्लिन रखें। साथ ही भारी भरकम डाउनलोड भी न करें, तो ज्यादा बेहतर होगा।

    खबरें और भी

    4. फोन के इस्तेमाल के दौरान इंटरनल मेमोरी को आप जितना खाली रखेंगे, फोन का परफॉर्मेंस उतनी बेहतर होगी। इंटरनल मेमोरी भरने के साथ ही फोन धीमा होता जाएगा और इसका असर जब आप ब्राउजिंग करेंगे तो उस पर पड़ेगा।

    यह भी पढ़ें,

    आपके कंप्यूटर में मौजूद पसर्नल फोटोज फोल्डर या ड्राइव को नहीं देख पाएगा कोई, यह है आसान सा तरीका

    अब कोई नहीं देख पाएगा व्हाट्सएप पर आई आपकी Private फोटोज, इस तरह छुपाएं

    जीपीएस सिग्नल में आ रही समस्या का यूं करें समाधान