Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बस कुछ मिनट में ऐसे करें किसी का भी मोबाइल नंबर ट्रेस

    By MMI TeamEdited By:
    Updated: Sun, 24 Apr 2016 01:00 PM (IST)

    अगर कोई अनजान नंबर्स से आपको बार-बार परेशान कर रहा है तो ऐसे में जरूरी है कि आप उसकी लोकेशन जानकर उसे पकड़वा सकें और तब जरूरत महसूस होती है उस परेशान ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    आज के समय में शायद ही कोई हो जो अनजान कॉल्स से परेशान न हो। ऐसे में लोग या तो परेशान करने वाले का नंबर सीधे पुलिस की हेल्पलाइन सर्विस को दे देते है या फिर खुद ही ऐसे नबंर्स को ब्लॉक कर देते है,लेकिन अगर कोई अनजान नंबर्स से आपको बार-बार परेशान कर रहा है तो ऐसे में जरूरी है कि आप उसकी लोकेशन जानकर उसे पकड़वा सकें और तब जरूरत महसूस होती है कि उस परेशान करने वाले शख्स का मोबाइल नंबर ट्रेस करने की। इसलिए आज आपको एक स्मार्ट तरीका बता रहे है जिससे आप किसी का भी मोबाइल नंबर बस कुछ मिनट में ट्रेस कर सकते है:

    पढ़े: खतरनाक है एंड्रायड फोन में पोर्न देखना, जानें कैसे

    1. सबसे पहले trace.bharatiyamobile.com साइट पर जाएं।

    2. फिर 10 डिजिट मोबाइल नंबर बॉक्स में जिस नंबर को ट्रेस करना है उसका मोबाइल नंबर को एंटर कर दें।

    3. अब मोबाइल नंबर एंटर करने के बाद ट्रेस यानि खोजने के विकल्प पर क्लिक कर दें।

    5. जैसे ही आप क्लिक आप्शन पर क्लिक करेंगे, उस मोबाइल नंबर की लोकेशन, स्टेट के अलावा और भी कई अन्य जानकारियां सामने आ जाएगी।