Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नहीं पता अपने पार्टनर के फोन का पासवर्ड या पैटर्न लॉक, इस तरह करें पता

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Tue, 13 Sep 2016 03:21 PM (IST)

    क्या आपको अपने पार्टनर पर शक है? क्या आपको लगता है कि आपका पार्टनर आपको धोखा दे रहा है? क्या आपका साथी घंटों तक किसी से फोन पर बात करता है या रात भर म ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    क्या आपको अपने पार्टनर पर शक है? क्या आपको लगता है कि आपका पार्टनर आपको धोखा दे रहा है? क्या आपका साथी घंटों तक किसी से फोन पर बात करता है या रात भर मैसेजेस में चैट करता है? ऐसे में हो सकता है आपका साथी आपको धोखा दे रहा हो। अगर किसी के साथ भी ये होता है तो सबसे पहले उसे अपने साथी का फोन चेक करने का ख्याल आता है लेकिन पैटर्न लॉक या पासवर्ड लगा होने के चलते फोन चेक नहीं कर पाते। तो चलिए हम आपको ऐसी ट्रिक बताते हैं जिसके जरिए आप अपने साथी का फोन चेक कर सकते हैं और वो भी बिना पैटर्न लॉक या पासवर्ड के पता लगाए।

    1. सबसे पहले आप अपने स्मार्टफोन को स्विच ऑफ करें।

    2. इसके बाद फोन के अप वॉल्यूम बटन, होम बटन और पावर बटन को एक साथ प्रेस करें।

    3. बटन प्रेस करने के बाद आपके फोन की स्क्रीन पर कुछ ऑप्शन आएंगे जैसे Reboot data, wipe data/factory reset/install update, power down, advanced option इनमें से wipe data/factory reset/install update को सेलेक्ट करें।

    4. सेलेक्ट करने के बाद जो पॉप अप आएगा उसे YES करें। इस पूरे प्रोसेस में कुछ समय लग सकता है।

    5. प्रोसेस पूरा होने के बाद अपने स्मार्टफोन को रीस्टार्ट कर दें।

    रीस्टार्ट करते ही आपका फोन अनलॉक हो जाएगा। तो देखा आपने महज 5 सिंपल स्टेप्स में कैसे आपका फोन अनलॉक हो गया। आपको बता दें कि ये प्रोसेस एंड्रायड स्मार्टफोन्स के लिए कारगर है।

    यह भी पढ़े,

    मात्र 1 घंटे में घर पर ही बनाएं मिनी फ्रिज

    कैसे एक सिम पर यूज कर सकते हैं 10 लोग इंटरनेट

    आसान से 5 स्टेप्स में ऐसे पाएं आधार कार्ड